Modi will not: मोदी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले : खरगे

Mon, Nov 03 , 2025, 09:54 PM

Source : Uni India

हाजीपुर। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं। खरगे ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान वैशाली जिले के राजा पाकड़ में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चुनाव जीतने की स्थिति में श्री मोदी अपने किसी चेले को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएंगे। चुनाव के बाद नीतीश कुमार से कहा जाएगा कि आपकी तबियत ठीक नहीं है, आप घर बैठकर आराम कीजिए।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे ने बिहार में पलायन, बेरोजगारी, गरीबी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर जनता दल यूनाटेड (JDU)- भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की नाकामियों को गिनाते हुये कहा कि नीतीश कुमार नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने जनता की कभी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि श्री कुमार 20 वर्षों में न तो वे शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार ला सके, न बिहार से पलायन रोक पाए और न ही गरीबी खत्म कर पाए। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिलीं और लाखों लोग पलायन करने को मजबूर रहे। उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के जंगलराज हटाने वाले बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए सवाल किया कि जब पिछले 20 साल से बिहार में जदयू-भाजपा की सरकार है, तो अब तक जंगलराज खत्म क्यों नहीं हो पाया है।

श्री खरगे ने नीतीश कुमार पर कुर्सी के लालच में समाजवादी सिद्धांतों, कर्पूरी ठाकुर और राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को भूलने का भी आरोप लगाया और कहा कि श्री कुमार सत्ता के लिए मनुस्मृति में विश्वास रखने वाली, कमजोर तबकों को दबाने वाली और जातिवाद को बढ़ावा देने वाली भाजपा के साथ चले गए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में दलितों को डराया-धमकाया जा रहा है, लेकिन मोदी-नीतीश को उनकी कोई चिंता ही नहीं है, उन्हें सिर्फ कुर्सी की परवाह है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री मोदी के दिमाग में सिर्फ चुनाव ही चलता रहता है। वह या तो चुनाव प्रचार के लिए सब जगह घूमते हैं, या विदेश यात्राओं पर रहते हैं, लेकिन गरीबों की नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि आज देश के केवल पांच प्रतिशत लोगों के पास 60 प्रतिशत दौलत है, जबकि 50 प्रतिशत गरीबों के पास सिर्फ तीन प्रतिशत संपत्ति है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी ने इस असमानता और गरीबी पर कभी बात क्यों नहीं की।

श्री खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार और विश्वविद्यालयों में 50 लाख से ज़्यादा सरकारी पद खाली हैं, जिन्हें मोदी सरकार नहीं भर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने, हर खाते में 15 लाख रुपये डालने और काला धन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने नोटबंदी, लॉकडाउन जैसे गलत फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा गरीबों और आम जनता के हित में काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल कांग्रेस ही संविधान के मूल सिद्धांतों के अनुसार सबको न्याय दे सकती है। उन्होंने कहा कि राजग के शासन में जो भी सवाल पूछता है, उसे देशद्रोही करार दिया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे देश के लिए बलिदान देने वालों को याद करे और बिहार चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताकर संविधान और लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने वालों को करारा जवाब दे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups