लखनऊ। आठवीं विश्व वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप (World Vovinam Martial Arts Championship) का आयोजन एक से आठ नवंबर को बाली, इंडोनेशिया में किया जा रहा है। चैंपियनशिप के दौरान वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन वार्षिक आम सभा का आयोजन (World Vovinam Federation Annual General Assembly) भी किया गया जिसमें 36 देश के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एशियन वोवीनाम फेडरेशन महासचिव प्रवीण गर्ग (Praveen Garg) ने नवीं विश्व चैंपियनशिप और एशियन वोवीनाम टेक्निकल एंड ट्रेनिंग सेमिनार को भारत में कराने के लिए प्रस्ताव रखा।
अध्यक्ष मय हू टिन ने एग्जीक्यूटिव बोर्ड और आम सभा के निर्णय के आधार पर एशियाई सेमिनार को भारत में 2026 में कराए जाने के लिए आम सभा में सर्वसम्मति से अनुमति दी जबकि वर्तमान आठवीं वोवीनाम चैंपियनशिप का आयोजन वाली इंडोनेशिया एशिया रीजन में ही किया जा रहा है इसके मद्देनजर अगली वर्ल्ड चैंपियनशिप अल्जीरिया को कराए जाने की अनुमति दी गई। प्रवीण गर्ग ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप और फेडरेशन कप के आयोजन आरम्भ करने के साथ ही भारत में कराए जाने का प्रस्ताव भी रखा। इंडिया फेडरेशन फाउंडर चेयरमैन, वर्ल्ड फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर विष्णु सहाय और राष्ट्रीय महासचिव शंकर महाबले भी बैठक में उपस्थित रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad -  : +91 91679 69275
Sandip Sabale - :  +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 03 , 2025, 09:32 PM