Rajesh Banik passes away: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट जगत शोक में; पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत, अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया था

Sun, Nov 02 , 2025, 02:50 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Former India U19 cricketer Rajesh Banik passes away: आज भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अहम दिन है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की लीडरशिप में भारतीय महिला टीम (Indian women's team) पहली बार महिला ODI वर्ल्ड कप (ICC Women's World Cup Final 2025) जीतने के लिए फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। लेकिन इस ऐतिहासिक मैच से पहले भारतीय क्रिकेट जगत (Indian cricket world) से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व क्रिकेटर राजेश बानिक (Former cricketer Rajesh Banik) की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

पूर्व क्रिकेटर की भयानक हादसे में मौत (Former India U19 Cricketer Rajesh Banik Dies)
राजेश बानिक एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम (Under-19 team) को रिप्रेजेंट किया था और उनकी उम्र सिर्फ 40 साल थी। बताया जा रहा है कि उनकी मौत वेस्ट त्रिपुरा के आनंदनगर में हुई। उनकी मौत से पूरे क्रिकेट जगत में शोक फैल गया है। राजेश बानिक इरफान पठान और अंबाती रायडू के साथ भी खेल चुके हैं। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन पर दुख जताया

त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुब्रत डे ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा, “हमने एक टैलेंटेड क्रिकेटर और U-16 टीम के सिलेक्टर को खो दिया है। यह बहुत दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” मिली जानकारी के मुताबिक, राजेश बानिक का एक भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ था। उन्हें गंभीर चोटों के कारण अगरतला के GBP हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

राजेश बानिक का परफॉर्मेंस
राजेश बानिक ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा के लिए खेलते हुए शानदार परफॉर्मेंस दिया था। उन्होंने 42 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, 1469 रन बनाए और 2 विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने 24 लिस्ट-A मैचों में 378 रन और 8 विकेट, और 18 T20 मैचों में 203 रन बनाए। उनका आखिरी रणजी मैच 2018 में ओडिशा के खिलाफ था।

बानिक न सिर्फ त्रिपुरा की क्रिकेट दुनिया के एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे, बल्कि युवा टैलेंट को पहचानने में भी माहिर थे। इसीलिए उन्हें राज्य की U-16 टीम का सिलेक्टर बनाया गया था। उनके अचानक चले जाने से त्रिपुरा क्रिकेट में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups