Women's World Cup champions: भारत की बेटियां बनी नई महिला विश्वकप चैंपियन!

Mon, Nov 03 , 2025, 07:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नवी मुंबई: शेफाली वर्मा (87 रन/ दो विकेट) और दीप्ति शर्मा (58 रन/ पांच विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने रविवार को फाइलन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर एकदिवसीय महिला विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को भारतीय गेंदबाजों ने 45.3 ओवर में 246 के स्कोर पर समेटकर 52 रनों से मुकाबला जीत लिया। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वुलफार्ट और तेजमिन बिट्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। ब्रिट्स (23) के रनआउट होने पर यह साझेदारी टूटी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे, हालांकि इस दौरान लॉरा वुलफार्ट एक छोर थामे रन बनाती रही। 

सुने लुस (25) और मैरीजान कप्प (चार) और सिनोला जाफ्टा (16) रन बनाकर आउट हुई। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 148 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। ऐसे सकंट के समय एनरी डर्कसन ने लॉरा वुलफार्ट का साथ बखूबी निभाया और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। 40वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने एनरी डर्कसन (35) को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। 

इसी ओवर में लॉरा वुलफार्ट ने अपना शतक पूर किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा को गेंद थमाई और उन्होंने 42वें ओवर की पहली गेंद पर वुलफार्ट का शिकार कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। वुलफार्ट ने 98 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए 101 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की चौथी गेंद पर दीप्ति ने क्लोई ट्राइऑन (नौ) को पगबाधा कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। 

45वें ओवर की आखिरी गेंद पर चारणी ने ए खाका (एक) को रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति ने एन डी क्लर्क (18) को आउटकर भारतीय टीम को विश्वकप का नया चैंपियन बना दिया। भारतीय महिला टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर पांच विकेट लिये। शेफाली वर्मा को दो विकेट मिले। श्री चारणी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने वर्षा बाधित मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा (87), दीप्ति शर्मा (58) और स्मृति मंधाना 45 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 298 रनों का स्कोर बनाया।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े। 18वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने स्मृति मंधाना को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। स्मृति मंधाना ने 58 गेंदों में आठ चौको की मदद से 45 रन बनाये। शतक की ओर बढ़ रही शेफाली वर्मा को अयोबोंगा खाका ने आउट किया। 

शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लगाते हुए 87 रन बनाये। जेमिमाह रोड्रिग्स (24), कप्तान हरमनप्रीत कौर (20), अमनजोत कौर (12) और ऋचा घोष 34 रन बनाकर आउट हुई। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा रनआउट हुई। 

दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयोबोंगा खाका ने तीन विकेट लिये। क्लोई ट्राइऑन, एन डी क्लर्क और एन म्लाबा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups