NDA government: बिहार में 2025 में दो तिहाई बहुमत से बनेगी राजग की सरकार : जायसवाल

Mon, Jul 29 , 2024, 10:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज दावा किया कि वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की ज़िम्मेवारी मिलने के बाद सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे डॉ. जायसवाल (Dr. Jaiswal) का पार्टी प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया और उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जड़ हैं और जब जड़ है तभी पूरा पेड़ हरा भरा है। 

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वह जड़ नहीं भूलेंगे। डॉ. जायसवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए अगले साल होने वाले चुनाव में जीत एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शक मंडल के मार्गदर्शन से राजग दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार का गठन करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज वह पदभार ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इतना बड़ा दायित्व देने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने साफ लहजे में कहा, "यह पद नहीं मुझे जिम्मेदारी मिली है और मैं भरोसा देता हूं कि मैं दिन-रात मेहनत कर इस जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करूंगा।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups