चंडीगढ़, 7 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस हाईकमान द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित करने के बाद कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को फील्ड में उतरे। सिद्धू ने अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते हुए जहां अकाली प्रत्याशी बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को घेरा वहीं कुछ गांवों में उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा। नवजोत सिद्धू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाईकमान ने अपना फैसला दे दिया है अब फैसला पंजाब की जनता को करना है। जनता अपना मूड 20 फरवरी को बता देगी। सिद्धू ने कहा कि वह चार साल पहले कांग्रेस में आए थे। कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश का अध्यक्ष बना दिया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि वह पंजाबवासियों के सामने अपना रोड मैप रख चुके हैं। सीएम फेस चुनने को लेकर कांग्रेस हाईकमान अपना फैसला दे चुकी है। अब फैसला पंजाब की जनता को करना है। एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि पंजाब के चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला अकाली दल के साथ नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के साथ है। अकाली दल पंजाब की राजनीति से साफ हो चुका है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 07 , 2022, 04:37 AM