Lok Sabha Elections 2024 Phase 1: द्रविण मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने उम्मीद जतायी है कि लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की जीत होगी। श्री स्टालिन ने चेन्नई शहर के एक मतदान केंद्र (polling booth) पर अपना वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाया है और आश्वस्त हैं कि इंडिया समूह (India Group) चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा, “मैंने अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाया है। मैं प्रत्येक मतदाता से अपना वोट डालने का अनुरोध करता हूं। जैसा कि आप सभी सोचते हैं, इंडिया समूह जीतेगा।” सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Prem Singh Tamang) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) और राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गंगटोक (polling booth in Gangtok) के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH | Sikkim CM Prem Singh Tamang casts his vote for #LokSabhaElections2024 and state Assembly Elections 2024 at a polling station in Gangtok pic.twitter.com/XY6agVbGTr
— ANI (@ANI) April 19, 2024
यूपी के पीलीभीत के बक्शपुर गांव के निवासियों ने एक स्थानीय मुद्दे पर चुनाव का बहिष्कार किया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निवासियों को मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार न करने के लिए मना रहे हैं।
VIDEO | Residents of Bakshpur village in UP's #Pilibhit boycott polls over a local issue. Police, administrative officials at the spot to persuade residents not to boycott the polling process. #LSPolls2024WithPTI #LokSabhaElections2024
— Press Trust of India (@PTI_News) April 19, 2024
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/nasjsXMxNg
जैसे ही लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुक्रवार को शुरू हुआ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाताओं से सावधानी से मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि आर्थिक सशक्तीकरण और समान अवसरों का एक नया युग आने वाला है।
लक्षद्वीप में सुबह 9 बजे तक सबसे कम मतदान दर दर्ज की गई, जहां केवल 5 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं त्रिपुरा में 15.21 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 19, 2024, 10:48