Chief Minister Dr. Mohan Yadav : भाजपा के सभी संकल्प हर हाल में पूरे किए जाएंगे: यादव

Sun, Apr 14, 2024, 10:36

Source : Uni India

टीकमगढ़, 14 अप्रैल (वार्ता)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि बुंदेलखंड (Bundelkhand) के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और भारतीय जनता पार्टी  (BJP) ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं, वे सभी पूरे होंगे।
डॉ यादव ने कल देर शाम टीकमगढ़ लोकसभा की महाराजपुर विधानसभा (Maharajpur Assembly) के नौगांव में रोड शो किया। इस दौरान तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में जनता ने रोड शो में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, टीकमगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक भी उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने रथ सभा से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश करवट ले रहा है। पूरी दुनिया की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत देश पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या के राममंदिर का भूमिपूजन हुआ और फिर श्रीरामलला गर्भग्रह में विराजे।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड ने वर्षों तक कई कष्ट सहे हैं, लेकिन अब बुंदेलखंड बदलने वाला है। यहां मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज भी खोले जाएंगे। बुंदेलखंड के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो भी संकल्प लिए हैं सभी को पूरा किया जाएगा।
सभा में उपस्थित श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी समूचे बुंदेलखंड के साथ देश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups