अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) प्रबंधन ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं ग्रेड-चतुर्थ (Revenue Officer Grade-II and Grade-IV) की परीक्षा के प्रवेश-पत्र में छेड़छाड़ कर जालसाजी कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी के विरूद्ध अजमेर के सिविल लाईन्स थाने (Civil Lines police station) में प्राथमिकी दर्ज (FIR) करवाई गई है। आयोग सचिव (Commission Secretary) ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के दौरान 13 दिसंबर को आरोपी अभ्यर्थी के उपस्थिति-पत्रक का मिलान विस्तृत आवेदन-पत्र के साथ संलग्न की गई फोटो एवं हस्ताक्षर से तथा आयोग के पास उपलब्ध अभ्यर्थी के ऑनलाइन रिकार्ड से करवाया गया। इस जांच दौरान अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई फोटो, काउंसलिंग दौरान विस्तृत आवेदन पर चस्पा की गई फोटो एवं परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत किए गए उपस्थिति-पत्रक पर मौजूद स्कैन्ड फोटो में अंतर पाया गया।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी पुष्पेन्द्र कुमार मीना द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रस्तुत किए जाने वाले उपस्थिति-पत्रक की स्कैन्ड फोटो को जालसाजी कर रूपांतरित किया जाना प्रकट हुआ। इसके साथ ही आरोपी अभ्यर्थी द्वारा आयोग द्वारा जारी प्रवेश-पत्र में अंकित जन्म में भी हेरफेर कर कर दिया गया।
प्रकरण में अनुसंधान एवं कानूनी कार्यवाही के लिए आयोग के सहायक अनुभाग अधिकारी शिवराज द्वारा पुलिस में आरोपी अभ्यर्थी के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया गया था। इसके फलस्वरूप पात्रता जांच के लिए विज्ञापित पदों के विरुद्ध दो गुना अभ्यर्थियों की विचारित सूची गत 21 नवंबर को जारी की गई थी। इसमें सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 11 से 13 दिसंबर 2023 तक किया गया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 14 , 2023, 03:22 AM