Mohan Yadav: कौन हैं संघ की पसंद मोहन यादव! श्री महाकाल की नगरी उज्जैन से क्या है संबंध ?

Wed, Dec 13 , 2023, 12:54 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की पसंद माने जा रहे हैं और “लो प्रोफाइल(low profile)” रहकर कार्य करना इनकी विशेषता है। श्री महाकाल की नगरी उज्जैन में 25 मार्च 1965 को जन्मे यादव अब तक शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल (Shivraj Singh Chauhan cabinet) में उच्च शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। इस बार भी वे उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र (Ujjain South Assembly constituency) से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से शिक्षा ग्रहण करने वाले अट्ठावन वर्षीय यादव ने बीएससी, एलएलबी, राजनीति विज्ञान में एमए के अलावा एमबीए तक शिक्षा हासिल की है। उन्होंने पीएचडी भी की है।
डॉ यादव के पिता का नाम पूनमचंद यादव (Poonamchand Yadav) हैं और उनकी पत्नी श्रीमती सीमा यादव (Seema Yadav) हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पर्यटन, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान और खेलकूद में काफी रुचि है।
डॉ यादव का राजनैतिक जीवन में प्रवेश उज्जैन में 1982 में माधव साइंस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के साथ हुआ, जब वे सह सचिव चुने गए। इसके बाद वे 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। इसके बाद वे भाजपा में भी सक्रिय हो गए और 2000 से 2003 तक उज्जैन नगर जिला महामंत्री भी रहे।
वर्ष 2013 में वे मध्यप्रदे राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष बने और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। वे वर्ष 2013 में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और इसके बाद से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। वे राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार में दो जुलाई 2020 को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बने और अब तक इस दायित्व को संभालते आ रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 
Delhi Airport's Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी; एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी! नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह 
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups