MP Chief Minister:मोहन यादव आज लेंगे एमपी के मुख्यमंत्री पद का शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला लेंगे उपमुख्यमंत्री का शपथ 

Wed, Dec 13 , 2023, 09:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) आज राजधानी भोपाल (capital Bhopal) में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Ministers) जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) और राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) भी शपथ ग्रहण करेंगे। आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (Motilal Nehru Stadium) में पूर्वाह्न में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अध्यक्ष जे पी नड्डा(JP Nadda), गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah), पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा(Vishnudutt Sharma), राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भी शामिल होंगे। इनके साथ ही केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी समारोह में शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नागालैण्ड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री वाय. पैटन शामिल होंगे।
आज हाेने वाले इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में भाजपा ने कोई कोरकसर नहीं छोड़ी है। समारोह देखने के लिए कई स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गईं हैं, ताकि आम जनता भी इस समारोह को देख सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Cybercrime Fraud: ममता बनर्जी के सांसद हुए हैकिंग का शिकार, हाईकोर्ट शाखा स्थित SBI बैंक खाते से 55 लाख रुपये चोरी
Breaking News : भिवंडी के सारावली एमआईडीसी क्षेत्र में रंगाई कंपनी में भीषण आग! कोई हताहत नहीं, इलाके में फैला काले धुएं का गुबार 
Delhi Airport's Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी; एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी! नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहने की सलाह 
Supreme Court on Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट!  स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों से हटाने का दिया निर्देश 
बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups