रांची। झारखंड़ भाजपा (Jharkhand BJP) के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने राज्यसभा के शून्यकाल में झारखंड़ से हो रहे पलायन के मामले को उठाया। प्रकाश ने आज कहा कि झारखंड़ राज्य लोहा, तांबा, सोना, अभ्रक, बॉक्साइट, यूरेनियम सहित कई अन्य खनिज संपदा (mineral resources) से परिपूर्ण राज्य है। खनिज संपदा से परिपूर्ण होने के कारण कई उद्योग वहां लग सकता है लेकिन राज्य सरकार की नीति के (policy of the state government) कारण इसमें बाधाएं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी अहर्ता को पूरा करने के बावजूद भी राज्य सरकार की गलत नियति के कारण झारखंड़ के माइंस आज बन्द है। केंद्र सरकार के द्वारा खदानों का लीज में आवंटन किया जा रहा है,परंतु राज्य सरकार की गलत नीति और नियति के कारण उद्योगपतियों के लिए भूमि अधिग्रहण नही हो पा रहा है। उद्योग लगने से रोजगार सृजित होती है। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के नीति और नियति में खोट के कारण आज वहां से उद्योग और उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। उद्योग नही लग पाने के कारण झारखंड़ के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है साथ ही आपराधिक संगठनों में शामिल हो रहे है। प्रकाश ने कहा कि झारखंड़ के माइंस नही खुलने के कारण के पीछे सरकार की संरक्षण में एक संगठित अपराधियों और दलालों का गिरोह काम कर रहा है। इन अपराधियों और दलालों के माध्यम से अवैध खनन हो रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार के राजस्व में कमी हो रही है। प्रकाश के बोलने के दौरान टोका टोकी की गई उसी बीच उन्होंने कहा कि मैं कोयला,भूमि,शराब घोटाले की बात नही कर रहा हूँ बल्कि राज्य की वर्तमान परिस्थितियों से सदन को अवगत करा रहा हूँ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 06 , 2023, 02:36 AM