मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करने के बाद महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने रविवार को विश्वास जताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में महायुति पश्चिमी राज्य में 45 से अधिक सीटें जीतेगी। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा प्रमुख ने यह भी कहा कि महायुति महाराष्ट्र में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगभग 225 विधानसभा सीटें जीतेगी। महायुति में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) शामिल हैं। राज्य में लोकसभा की 48 और विधानसभा की 288 सीटें हैं। नागपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। बावनकुले ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का समर्थन किया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ता खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सहित सभी समुदायों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में भी भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 03 , 2023, 10:16 AM