Arvind Kejriwal ED Summon: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। वो मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli, Madhya Pradesh) में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। केजरीवाल थोड़ी देर में मध्य प्रदेश के लिए निकलेंगे। उन्होंने ईडी के समन (ED summons) का जवाब दे दिया है। सीएम केजरीवाल ने ईडी को जवाब देते हुए कहा कि ईडी का नोटिस गैर कानूनी है और राजनीति से प्रेरित है। ईडी ने BJP के कहने पर नोटिस भेजा है। नोटिस इसलिए भेजा गया ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार न कर पाऊं। उन्होंने कहा ED तुरंत नोटिस वापस ले।

Delhi CM Arvind Kejriwal will not appear before the Enforcement Directorate (ED) today. He will hold a road show, along with Punjab CM Bhagwant Mann, in Singrauli, Madhya Pradesh today.

(File photo) pic.twitter.com/weeUzG0YNL
— ANI (@ANI) November 2, 2023

#BREAKING दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ED के सामने पेश नहीं होंगे। ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है। https://t.co/wq6YsNK1cp
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) November 2, 2023
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजकर आज 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। नई शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में सीएम से पूछताछ की जानी है। हालांकि, बुधवार देर शाम तक आम आदमी पार्टी या दिल्ली सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि सीएम आज सुबह 11 बजे ईडी के दफ्तर जाएंगे और पूछताछ में शामिल होंगे या नहीं? इस मामले में देर रात तक सस्पेंस बना हुआ था और कोई भी यह बताने के लिए तैयार नहीं था कि इस मामले में क्या रणनीति अपनाई जाएगी। ईडी के समन को लेकर राजनीति भी गर्म हो गई है। AAP नेता इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 02 , 2023, 10:37 AM