Delhi Road Accident Reduction: दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में सुधार से घटी सड़क हादसों में मौतें, दिल्ली में 2.5 प्रतिशत की कमी दर्ज!

Tue, Oct 14 , 2025, 09:10 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) के निरंतर प्रयासों और यातायात नियंत्रण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाये जाने के कारण राजधानी में सड़क हादसों (road accident) से होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष सितंबर तक सड़क दुर्घटना के कारण मौतों में 2.5 प्रतिशत की कमी आयी है, जबकि घातक हादसों में 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसे में मृतकों की संख्या वर्ष 2024 में 1,178 थी, जो इस वर्ष घटकर 1,149 रह गयी। घातक दुर्घटनाओं की संख्या 1,148 से घटकर 1,115 हुई है।

 यातायात पुलिस ने अब तक 143 दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र की पहचान कर उनमें सुधार कार्य पूरे किये हैं। इन स्थलों पर बेहतर सड़क रचना, सूचना पट्ट, सड़क मरम्मत और संकेत व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का क्रैश रिसर्च सेल सड़क हादसों के आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण करता है और दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र की पहचान कर रोड इंजीनियरिंग सेल को सुधार के सुझाव देता है।

उन्होंने कहा, “ हमारा उद्देश्य न केवल सड़क हादसों को कम करना है, बल्कि सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।” इस दिशा में दिल्ली यातायात पुलिस ने जिला सड़क सुरक्षा समितियों की सक्रिय बैठकों के माध्यम से विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर कई सुधारात्मक कदम उठाये हैं। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के आसपास 30 से अधिक स्थानों पर स्पीड नियंत्रण उपाय लागू किये हैं।

इन जगहों पर स्पीड ब्रेकर, गोलचक्कर के रचना में सुधार और पैदल पार पथ लगाये गये हैं। यातायात पुलिस के 3,600 से अधिक कर्मियों को विशेषज्ञों द्वारा नयी तकनीक और सड़क सुरक्षा उपायों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही, दुर्घटना विश्लेषण टीम को उच्च जोखिम वाले मार्गों की पहचान और मैपिंग के लिए प्रशिक्षित किया गया है। विशेष आयुक्त ने कहा, “दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि सड़क पर हर व्यक्ति सुरक्षित रहे। नयी तकनीक, विशेषज्ञों की सहायता और बहुआयामी रणनीति के कारण हम हादसों को कम करने में सफल हो रहे हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups