Top Naxalite Mallojula Venugopal Rao: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव (Top Naxalite leader Mallojula Venugopal Rao) उर्फ सोनू (Sonu) और एक सदस्य ने मंगलवार को अपने 60 माओवादी कैडरों के साथ हथियार (surrenders) डाल दिये हैं। मुंबई में पुलिस महानिदेशक कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलंगाना निवासी सोनू ने पिछले सप्ताह ही मीडिया को एक पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी। उन्होंने अन्य साथियों से भी खुद को बचाने और अर्थहीन बलिदान से दूर रहने का आग्रह किया था।
दशकों तक मध्य भारत में सक्रिय रहे इस बड़े नक्सली का आत्मसमर्पण 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के सरकार के प्रयासों में बड़ी सफलता मानी जा रही है। सत्तर वर्षीय सोनू 2010 से छद्म नाम "अभय" के रूप में संगठन के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहा था।आत्मसमर्पण करने का उसका फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से कई महीनों तक चलाये गये माओवादी विरोधी अभियानों के बाद आया है।
सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की कि सोनू ने सितंबर में प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आत्मसमर्पण करने का संकेत दिया था और जिस पर उन्हें छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों के माओवादी गुटों का समर्थन मिला था। यह आत्मसमर्पण कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ, जिसमें समूह ने अपने हथियार सौंपे तथा समाज के मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जतायी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) केंद्रीय समिति गंभीर रूप से कमजोर हो गयी है और अभी केवल 10 सदस्य ही सक्रिय हैं, जबकि तीन साल पहले यह संख्या लगभग 45 थी।
इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में आत्मसमर्पण हुए हैं। अकेले छत्तीसगढ़ में 1,040 से अधिक माओवादी कार्यकर्ताओं ने आत्मसमर्पण किये हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि है। सरकार की व्यापक रणनीति प्रभावी साबित हुई है, जिससे माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या 2013 के 126 से घटकर 2024 में मात्र 38 रह गयी है। सुरक्षा बलों ने 2025 तक 471 माओवादियों को मार गिराया है और साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को भी गति दी है। सरकार की पुनर्वास नीति पूर्व माओवादियों को मुख्यधारा के समाज में पुनः शामिल करने के लिए शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 14 , 2025, 03:01 PM