Stock Market Holiday: दशहरे पर बंद रहेगा या खुलेगा शेयर बाजार? यहां जानें पूरी बात

Tue, Oct 24 , 2023, 10:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। इस मौके पर शेयर बाजार (stock market) बंद है या नहीं। अगर आपको भी इसे लेकर कंफ्यूजन है कि तो यह खबर आपके लिए है। आज शेयर मार्केट में छुट्टी (holiday) रहेगी और किसी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंगलवार को दशहरे के चलते स्टॉक मार्केट की छुट्टी रहेगी। ट्रेडिंग हॉलीडेज लिस्ट (trading holidays list) के अनुसार, मंगलवार को बीएसई और एनएसई BSE and NSE() पर कोई कामकाज नहीं होगा। ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इसका मतलब है कि कल आप शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे।
शेयर मार्केट में किस-किस दिन छुट्टी रहेगी, इसे जानने के लिए आप स्टॉक मार्केट हॉलीडे 2023 लिस्ट चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट आपको बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर मिल जाएगी। दशहरे पर भारतीय शेयर बाजार खुलेगा या नहीं, यह चेक करने के लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाकर 'Trading Holidays' पर क्लिक करना होगा। ट्रेडिंग होलीडेज पर क्लिक करने पर आपको साल 2023 में स्टॉक मार्केट हॉलीडेज की पूरी लिस्ट मिल जाएगी। अब 2023 में केवल तीन ट्रेडिंग हॉलिडे रह गए हैं। 14 नवंबर को दिवाली बालीप्रतिपदा, 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बाजार में अवकाश रहेगा।
करेंसी डेरिवेटिव में भी नहीं होगी ट्रेडिंग
आज यानी मंगलवार को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट्स और एसएलबी सेगमेंट में कोई एक्टिविटी नहीं होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGR) सेगमेंट में ट्रेडिंग मॉर्निंग सेशन में सस्पेंड रहेगी। यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग नहीं होगी। लेकिन इवनिंग सेशन में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। यानी शाम 5 बजे से ट्रेडिंग की जा सकेगी। सुबह के सेशन में एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर कोई एक्शन नहीं होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups