Swiss Woman Murder Case: मोबाइल से खुलेगा मर्डर मिस्ट्री का राज, 4 दिन पहले गुरप्रीत ने खरीदा था चेन और ताला

Mon, Oct 23 , 2023, 10:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Murder mystery: दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar) में हुई स्विस महिला की हत्या के मामले (case of murder) में पुलिस सावधानी से कदम बढ़ा रही है। आरोपी गुरप्रीत ने हत्या के बाद शव को सेंट्रो कार में छिपाया था। वह खुद नैनो कार (Nano car) से ड्राइव करता रहा। महिला लीना बर्जर (Lena Berger) स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख की रहने वाली थी। जिसका मर्डर 16 अक्टूबर को आरोपी ने किया था। पुलिस की ओर से बताया गया है कि हत्या का सीन रिक्रिएट किया जाएगा। आरोपी ने जहां-जहां से कार गुजारी, उन सभी रूट्स की मैपिंग की जाएगी।
बार-बार आरोपी बदल रहा है बयान
आरोपी ने मर्डर विष्णु गार्डन के शाहपुरा खत्ता के पास किए जाने की बात कबूल कर ली है। आरोपी लीना को होटल से लेकर आया था। आरोपी ने लीना को काला जादू दिखाने के बहाने चेन से बांध दिया था। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस फिलहाल आरोपी गुरप्रीत के फोन की जांच भी करेगी। पुलिस को शक है कि वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था। क्योंकि आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। जिससे शक बढ़ता जा रहा है।
आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। पुलिस उसके करीबी लोगों पर भी नजर रख रही है। गुरप्रीत से अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी समेत लीना के तीन फोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। आरोपी की ईमेल आईडी और वाट्सएप चैटिंग को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी ने वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के तिलक नगर इलाके में महिला की हत्या को अंजाम दिया था। जनकपुरी निवासी गुरप्रीत 30 साल का है। जो 29 साल की लीना से शादी करना चाहता था।
कार में ले जाकर आरोपी ने फेंक दिया था शव
लेकिन आरोपी को शक था कि उसकी किसी अन्य युवक से दोस्ती है। जिसके बाद उसने ज्यूरिख से महिला को भारत बुलाया था। जिसके बाद महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसे पीड़िता ने ठुकरा दिया था। गुस्से में आए आरोपी ने महिला को मारने की प्लानिंग कर रखी थी। जिसके बाद गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद आरोपी ने शव को कार में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस कई सीसीटीवी चेक करने के बाद उस तक पहुंच गई थी।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups