Dark Circles: कोल्ड मिल्क लगाने से दूर होंगे डार्क सर्कल? जानिए कितना सच, कितना झूठ 

Sat, Oct 21 , 2023, 03:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Cold Milk For Dark Circles: जब आंखों के नीचे काले घेरे (dark circles) नजर आने लग जाएंगे तो इससे फेस की ओवरऑल ब्यूटी (overall beauty) को तगड़ झटका लगता है, खासकर जिसकी त्वचा गोरी है उनके डार्क सर्कल ज्यादा नजर आते हैं. आमतौर पर इस परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय (home remedies) बताए जाते हैं. लेकिन क्या आंखों के नीचे ठंडा दूध(cold milk) लगाने से काले घेरे कम हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है.
स्किन के लिए कितना फायदेमंद है ठंडा दूध 
दूध में विटामिन ए, विटामिन डी, लैक्टिक एसिड और प्रोटीन समेत कई अहम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे स्किन की सेहत बेहतर हो सकती है. कोल्ड मिल्क स्किन पर पॉजिटिव इफेक्ट डाल सकता है और सूजन को भी कम कर सकता है, लेकिन ये डार्क सर्कल मिटाने में कितना प्रभावी होगा? दरअसल ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर सकता है, जिससे संभावित रूप से काले घेरे कम हो सकते हैं. लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटा सकता है और त्वचा में  है, जिससे त्वचा चिकनी दिखने लगती हैं.
इन बातों का रखना होगा ख्याल
ऐसे कई कारण हैं जो आंखों के नीचे काले घेरों के लिए जिम्मेदार हैं, इनमें जेनेटिक्स, एजिंग, सन का एक्पोजर और अनहेल्दी डाइट शामिल है. हालांकि डार्क सर्कल को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ कोल्ड मिल्क लगाना काफी नहीं है. इसके लिए मॉइस्चराइजर, सनसक्रीन, रेटिनॉल, एंटीऑक्सिडेंट और हाइड्रोक्लोरिक एसिड वाले प्रोडक्ट्स शामिल हैं.
सुकून की नींद भी हैं जरूरी
आमतौर पर हमें अच्छी सेहत के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी लोगों को सुकून की नींद नहीं मिल पाती. अगर आप कम्पलीट स्लीप रूटीन फॉलो नहीं करेंगे तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ेगा. कम नींद डार्क सर्कल के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होती हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups