प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गुरुवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ पहुंचे और यहां उन्होंने अर्चना कुंड में पूजा-अर्चना की, लेकिन दूसरी तरफ इस मौके की नजाकत को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री मोदी पर गंगाजल पर 18% GST लगाये जाने पर तीखा हमला बोला है. खरगे ने एक्स (ट्विट) पर लिखा कि ये तो आपकी सरकार की लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है. खरगे ने इसे धार्मिक भावना के साथ धोखा भी बताया है. मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा कि एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी मां गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा होता है. अच्छी बात है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है. एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उन पर इसका कितना बोझ बढ़ेगा.
मोदी जी,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 12, 2023
एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी माँ गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है।
अच्छी बात है की आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18% GST लगा दिया है।
एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मँगवाते हैं,… pic.twitter.com/Xqd5mktBZG
कांग्रेस का सवाल, मणिपुर कब जाएंगे पीएम
इसी के साथ कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से यह सवाल भी पूछा कि आज उत्तराखंड में हैं, तो हिंसा से बुरी तरह प्रभावित मणिपुर का वो कब दौरा करेंगे. कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस संबंध में एक एनिमेटेड वीडियो भी डाला, जिसमें हिंसाग्रस्त मणिपुर और जली हुई क्षत विक्षत लाशों को दिखा गया है. इसके आगे लिखा है- देश पूछ रहा है-पीएम मोदी मणिपुर कब जाएंगे.
भूपेश बघेल भी कर चुके हैं GST पर हमला
गंगाजल पर जीएसटी लगाने को लेकर इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निशाना साध चुके हैं. उन्होंने कहा था कि भाजपा हर तरफ से केवल कमाना चाहती है. इसी के साथ उन्होंने सवाल किया था कि क्या लोग पूजा पाठ न करे? बीजेपी धर्म की बात करती है लेकिन गंगाजल पर उन्होंने GST क्यों लगाया? GST लगाने से घर पर गंगाजल मंगवाने पर पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 12 , 2023, 04:49 AM