वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन का प्लेन कैसे हुआ क्रैश? अब खुद व्लादिमीर पुतिन ने बताया

Fri, Oct 06 , 2023, 02:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रसिया. रूस की प्राइवेट मिलिट्री कंपनी वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन (Yevgeny Prigozhin) की रहस्यमयी मौत (mysterious death) से पर्दा उठना बाकी है. प्लेन क्रैश (plane crash) की जांच चल रही है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) का मानना है कि उनकी मौत प्लेन में ग्रेनेड ब्लास्ट की वजह से हुई. मसलन, ग्रेनेड फटने से प्लेन क्रैश हुआ और जमीन पर आ गिरा. इस हादसे में प्रिगोजिन समेत उनके करीबी कमांडर और क्रू मेंबर मारे गए थे. विद्रोह के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी, इससे माना जा रहा था कि पुतिन ने ही उनकी हत्या करवाई.
दुर्घटना 23 अगस्त, 2023 को हुई, जब ब्राजील निर्मित एम्ब्रेयर लिगेसी 600 जेट मॉस्को के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए लोगों के शरीर में हैंड ग्रेनेड के कुछ कण मिले हैं. दुर्घटना की जांच कर रहे विशेषज्ञों को विमान पर किसी बाहरी प्रभाव का कोई सबूत नहीं मिला है. पुतिन के बयान से संकेत मिलता है कि ग्रेनेड विस्फोट की वजह से विमान गिरा होगा. हालांकि, प्रिगोजिन की मौत कैसे हुई, इसकी जांच चल रही है और आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
व्लादिमीर पुतिन ने संलिप्तता से किया इनकार
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दुर्घटना जानबूझकर विस्फोट के कारण हुई थी. व्लादिमीर पुतिन प्रशासन ने प्रिगोजिन की मौत में किसी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है. रूस ने पुतिन को दुर्घटना से जोड़ने के आरोपों को “पूरी तरह से झूठ” करार दिया है. इसके अतिरिक्त, मॉस्को ने जांच में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के विमानन प्राधिकरण के प्रस्ताव को भी खारिज किया है. ऐसे में पुतिन पर पश्चिम का शक और गहराता जा रहा है.
विद्रोह के बाद पुतिन के लिए चुनौती बन गए थे प्रिगोजिन
येवगेनी प्रगोजिन एक विवादास्पद शख्श माने जाते थे. उन्हें पुतिन का शेफ कहा जाता था, जिसकी एक अलग दिलचस्प कहानी है. पुतिन के संरक्षण में ही उन्होंने प्राइवेट मिलिट्री कंपनी खड़ी की थी. उनकी मौत रूसी रक्षा मंत्री के खिलाफ असफल विद्रोह के दो महीने बाद हुई. प्रिगोजिन के विद्रोह को पुतिन के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा था.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups