मदुरै: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन (Bharat Gaurav tourist train) में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है. ट्रेन मदुरै रेलवे स्टेशन (Madurai Railway Station) से लगभग 1 किमी दूर रुक गई. एक डिब्बे से शुरू हुई आग की लपटें तेजी से अगल-बगल के डिब्बे तक फैल गईं. आग लगने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने तुरंत ट्रेन को खाली कर दिया और नीचे उतर गए. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं.
Tamil Nadu train fire | An ex-gratia of Rs 10 lakh announced to the family of the deceased: Southern Railway. https://t.co/MgXuD4CDir
— ANI (@ANI) August 26, 2023
प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं द्वारा गैस सिलेंडर से खाना पकाने की गतिविधियों के कारण लगी. मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने कहा, ‘आज सुबह पर्यटक ट्रेन में लगी आग में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. अन्य 20 घायलों को मदुरै के राजाजी गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ आग बुझाने में शामिल रेलवे कर्मचारियों के अलावा पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने डिब्बे से जले हुए शवों को बाहर निकाला.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 26 , 2023, 10:04 AM