आज बड़ी संख्या में शिवसेना का थामेंगे दामन
मुंबई। शिवसेना में फूट के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उद्धव सेना (Uddhav Sena) की दो शिवसेना बनी है। शिवसेना का दो गुट बनने के बाद धनुष्य बाण की शिवसेना जिसे बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की शिवसेना माना जा रहा है वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना है। मनपा में कांग्रेस के पूर्व नगरसेवकों की पसंद एकनाथ शिंदे की शिवसेना बन रही है । कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक सुनील मोरे और कमलेश राय एकनाथ शिंदे का दामन पहले ही पकड़ चुके है । राकांपा की भी दो नगरसेविका भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम चुकी है अब सूत्रों की माने तो कांग्रेस के लगभग 8 नगरसेवक एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थामेंगे। जिसमे कुछ दिग्गज नेता भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में एकनाथ शिंदे और भाजपा की सरकार बनने के बाद और उसमे भी रांजपा नेता अजीत दादा के शामिल हो जाने के बाद सरकार का दब दबा बढ़ता जा रहा है।मुंबई मनपा जो देश की सबसे धनी महानगर पालिका मानी जाती है जिसका कार्यकाल फरवरी 2022 से खत्म हुआ है। मनपा में अभी प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल की देखरेख में मनपा का काम काज चल रहा है। मनपा का चुनाव को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में है जिसके चलते चुनाव भी नही हो पा रहा है।इसके बावजूद पूर्व नगरसेवकों का पाला बदलने का काम तेजी से चल रहा है। शिवसेना में पड़ी फूट के बाद उद्धव सेना के पूर्व नगरसेवक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो रहे है।शिवसेना के साथ साथ अब कांग्रेस और राकंपा के पूर्व नगरसेवकों की पसंद एकनाथ शिंदे की शिवसेना होती जा रही है।पिछले दिनो कांग्रेस से तीन बार नगरसेवक रहे सुनील मोरे (Sunil More) जिनकी पत्नी भी नगरसेविका थी वह शिंदे का दामन थामा इसी तरह पूर्व नगरसेवक रहे कमलेश राय जिनकी पत्नी भी नगरसेविका थीं वह भी एकनाथ शिंदे के साथ चले गए है उसके बाद दो राकांपा के नगरसेविका रेशमा बानो वकील शेख और नाजिया सोफिया एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ जा चुकी है। मनपा के 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस के 30 नगरसेवक चुन कर आए थे। जिसमे 1 नगरेसवक की सदस्यता रद्द हो गई और 29 कांग्रेस के 29 नगरसेवक शेष बचे थे। सुनील मोरे एकनाथ शिंदे का दामन पहले ही थाम चुके है सूत्रो की माने तो आज कांग्रेस के 8 पूर्व नगरसेवक एकनाथ शिंदे का दामन थामेंगे। जिसमे पुष्पा कोली, राजेंद्र नरवनकर, सोफियान वणू, गंगा माने और मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा का नाम मुख्य रूप से है। रविराजा ने जबकि फिलहाल अभी इस तरह का कोई निर्णय नहीं होने की बात कही लेकिन आधिकारिक सूत्रों और मनपा गलियारों में चल रही चर्चा में आज कांग्रेस में बड़ी फूट होने की बात कही जा रही है।पूर्व नागरसेवको की पहली पसंद एकनाथ शिंदे की शिवसेना बनती जा रही है।सूत्रो की बात आज सच होती है तो कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 24 , 2023, 06:44 AM