Ameesha Patel Career: अमीषा पटेल ने ठुकरा दी थी शाहरुख-सलमान-संजय के अपोजिट ये फिल्में!

Sat, Aug 19 , 2023, 03:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Ameesha Patel Bollywood Movies: अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के अपोजिट फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था और उनकी पहली ही फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म ने अमीषा को रातों रात स्टार बना दिया था.इसके तुरंत बाद ही उनकी गदर फिल्म आई और फिल्म ने क्या गदर मचाया ये सबने देखा. इन दोनों ही हिट फिल्मों के बाद तो अमीषा के पास ऑफर्स की लंबी लाइन लग गई थीं लेकिन तभी उन्होंने करियर में कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे उन्हें कामयाबी तो नहीं मिली बल्कि इसका उनके करियर पर नेगेटिव असर जरूर पड़ा. 

3 बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट करना पड़ा महंगा


एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने जब हिट फिल्मों से करियर का आगाज किया तो बड़े स्टार्स के साथ उन्हें कई बेहतरीन फिल्में ऑफर हुईं. उनमें से तीन ऐसी फिल्में थीं जिन्हें अगर अमीषा ने साइन कर लिया होता तो शायद उनका करियर किसी और मोड़ पर होता. वो तीन फिल्में थीं चलते-चलते, मुन्ना भाई एमबीबीएस और तेरे नाम.

एक इंटरव्यू में अमीषा ने खुद रिवील किया कि उस वक्त वो दूसरी फिल्मों को डेट दे चुकी थीं लिहाजा किसी भी हालत में इन मूवीज के लिए हां वो नहीं कह सकती थीं. बाद में चलते-चलते शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी ने की. मुन्ना भाई एमबीबीएस में संजय दत्त के अपोजिट ग्रेसी दिखीं तो वहीं तेरे नाम में सलमान खान के साथ आकर भूमिका चावला की लाइफ ही पलट गई.
अमीषा ने साइन की ना चलने वाली फिल्में


कहो ना प्यार और गदर के बाद अमीषा ने जो फिल्में साइन कीं वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी. थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, आप मुझे अच्छे लगने लगे, ये है जलवा, सुनो ससुर जी. अमीषा की इन फिल्मों के फ्लॉप होने से उनके करियर पर काफी फर्क मिला.

धीरे धीरे उन्हें अच्छे ऑफर्स आना बंद हो गए. खासतौर से उनकी निजी जिंदगी की कॉन्ट्रोवर्सी ने भी उनके करियर पर असर डाला. खैर कई साल वो कैमरों की दुनिया से दूर रहीं और अब गदर 2 के बाद एक और क्राइम मिस्ट्री में वो नजर आने वाली हैं. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups