आज के समय में निवेश के लिए बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में कई बार कंफ्यूजन हो जाती है कि हमें किस स्कीम में निवेश करना चाहिए। हर कोई चाहता है कि वो जिस भी स्कीम (scheme) में निवेश करें वहां ज्यादा रिटर्न मिले। ऐसे में आज इस लेख के जरिये आपकी ये कंफ्यूजन को दूर करने में मदद करेंगे। कई लोग अपने बैंक अकाउंट में पैसे डिपॉजिट (deposit) करते रहते हैं। बैंक सेविंग अकाउंट में मौजूद राशि पर 2.5 से 3 फीसदी तक का इंटरेस्ट मिलता है। वैसे बैंक अकाउंट जमा-पूंजी को सुरक्षित रखने का एक अच्छा ऑप्शन है। सेविंग अकाउंट के अलावा भी निवेश के लिए कई अच्छे ऑप्शन मौजूद है।
आइए, निवेश के वो 6 ऑप्शन पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि हम ज्यादा रिटर्न पाने के लिए कहां कहां निवेश
बैंक फिक्सड डिपॉजिट (bank fixed deposit)
बैंक एफडी निवेश के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसमें रिटर्न के साथ सुरक्षा की भी गारंटी मिलती है। सभी बैंक ग्राहको कों एफडी पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर करता है। अगर आप एफडी में निवेश करते हैं तो आप अपनी आवश्यकता के अनुसार मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक, वार्षिक ब्याज दर के ऑप्शन में से कोई भी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।
आप एफडी से जो भी इंटरेस्ट कमाते हैं वो आपके इनकम में जोड़ा जाता है। इसका मतलब कि अगर आपको सालाना 50,000 रुपये ब्याज के तौर पर मिलता है तो यह आपका इनकम माना जाएगा। पिछले कई वर्षों से कई बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।
स्वीप-इन फिक्सड डिपॉजिट
यह भी निवेश के लिए एक ऑप्शन है। यह एफडी आपके सेविंग अकाउंट से कनेक्ट होता है। इसमें आपको एफडी की तरह ही ब्याज मिलता है। स्वीप-इन एफडी में आप एक लिमिट तय करते हैं, जैसे ही आपके सेविंग अकाउंट में उस लिमिट से ज्यादा पैसे जमा होते हैं तो वह पैसे आपके स्वीप-इन एफडी में डायरेक्ट जमा हो जाते हैं। ऐसे में आप एफडी में पैसे जमा करने की टेंशन से दूर हो जाते हैं।
इसे ऐसे समझिए की मैंने स्वीप-इन एफडी ली है। इसकी लिमिट मैंने 15,000 रुपये तय की है। मेरे सेविंग अकाउंट में जैसे ही 15,000 रुपये से ज्यादा राशि जमा होती है वह राशि डायरेक्ट आपके एफडी में जमा हो जाती है।
पोस्ट ऑफिस स्कीम (post office scheme)
सरकार द्वारा कई पोस्ट ऑफिस स्कीम चलाई जा रही है। कई लोग पोस्ट ऑफिस स्कीम में काफी इंटरेस्ट होते हैं। यह एक तरह की छोटी बचत योजना होती है। आप पोस्ट ऑफिस स्कीम में भी निवेश कर सकते हैं। आप इसमें एनएससी, एससीएसएस, पीपीएफ आदि कई स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इन स्कीम में आपको अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। बैंक एफडी की तुलना में पोस्ट ऑफिस स्कीम में ज्यादा ब्याज दरें मिलती है।
म्यूचुअल फंड
आज कई लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इसमें वो लोग निवेश करते हैं जो शेयर में निवेश नहीं करते हैं। आपको बता दें कि यह कहीं ना कहीं जोखिम भरा होता है। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपको इसकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देना होगा। आपकी इनकम पर लागू टैक्स स्लैब के अनुसार आपको टैक्स का भुगतान भी करना होता है।
गोल्ड
गोल्ड निवेश के लिए काफी टाइम से एक काफी अच्छा ऑप्शन बना हुआ है। कई वर्षों से लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। ज्वेलरी के रूप में गोल्ड को रखना काफी सुरक्षित माना जाता है। ज्वेलरी के साथ सोने के सिक्के भी एक अच्छा ऑप्शन है। अब तो फिजिकल गोल्ड के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड भी निवेश के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। आप डिजिटल गोल्ड को स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई या बीएसई) पर खरीद और बेच सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक तरह से कागजी गोल्ड होता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 17 , 2023, 06:36 AM