चंबा. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले (Chamba district) में 11 अगस्त को दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां पुलिसकर्मियों की गाड़ी (vehicle of the policemen) हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 7 पुलिसकर्मियों की मौत (7 policemen died) हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी गाड़ी तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहुंची. हादसे के वक्त गाड़ी में 11 लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौके की ओर रवाना हो गए हैं. इस हादसे को लेकर कैबिनेट मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘जिला चंबा के तीसा में हुए पुलिस दल के वाहन दुर्घटना में 7 पुलिस कर्मियों की दुःखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ, जबकि 5 के घायल होने की सूचना मिली है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें. इस घटना में घायल हुए अन्य पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं.
बीजेपी ने सरकार पर लगाया आरोप
दूसरी ओर, शिमला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने कहा कि चंबा में आज सुबह बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है. भाजपा के अनुसार इसमें पूरी तरह से सरकार एवं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की लापरवाही सामने आई है. हमने सरकार से लगातार गुहार लगाकर इस रोड को बंद करवाया था, पर सरकार ने इस रोड को फिर खोल दिया था. इसकी जानकारी भी हमने सरकार को पहले दे दी थी पर सरकार मौन रही. पहाड़ लगातार गिर रहा था, जनता देख रही थी, पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया.
सरकारी अधिकारी पर तुरंत दर्ज हो एफआईआर-बीजेपी
उन्होंने कहा कि भाजपा मांग करती है कि पीडब्ल्यूडी में कार्यरत जोगिंदर शर्मा पर तुरंत एफआईआर होनी चाहिए. क्योंकि उनकी लापरवाही से ही इतना बड़ा हादसा आज चंबा में हुआ है. हमने लगातार सोशल मीडिया और लिखित माध्यम से सरकार को इस बारे में अवगत करवाया था. पर, सरकार ने इस हादसे को रोकने के लिए किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया. सरकार की लापरवाही लगातार पूरे प्रदेश में दिख रही है. अगर इस प्रकार की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगा हिमाचल की जनता पर हमेशा खतरा बना रहेगा. इस हादसे को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच समिति भी बैठानी चाहिए. सरकार को जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहिए.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 11 , 2023, 01:33 AM