पाकिस्तान. भारत के अलवर जिले से पाकिस्तान के अपर दीर (Upper Dir in Pakistan) पहुंची अंजू और नसरुल्लाह (Anju and Nasrullah) की प्रेम कहानी वायरल है. दोनों के वीडियो शूट ने इस बात पर आग में घी का काम किया और ये बाद जंगल की आग की तरह फैलती गई. ये बात सिर्फ नसरुल्लाह के घर या फिर ऊपरी दीर में पर्यटक स्थल लोवारी टनल (Loweri Tunnel) के सैर तक सीमित नहीं है, बल्कि हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस शूट के बाद ये दोनों कहां गए थे.
5 स्टार रेस्त्रां में डिनर
शूट के बाद अंजू और नसरुल्लाह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa province) में अपर दीर के एक रेस्त्रां पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 1 से डेढ़ घंटे बिताए. होटल के मैनेजर ने बताया कि हमारा 5 स्टार रेस्त्रां है, अंजू और नसरुल्लाह ने खाना हमारे पास खाया था. उन्होंने कहा कि हमारे रेस्त्रां में हर देश से लोग आते हैं. अमेरीका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से लोग आते हैं और यहां के जायके का लुत्फ उठाते हैं, यहां स्टे करते हैं. हमने उनका स्वागत सत्कार किया, क्योंकि हम अच्छी HOSPITALITY के लिए जाने जाते हैं.
पहले तो पता नहीं था कि यही अंजू है
होटल के मैनेजर ने बताया कि हमारे लिए वो एक सामान्य गेस्ट थी, क्योंकि हमें जानकारी नहीं थी, कि ये भारत से आईं अंजू हैं. हमारे पास कई देश से लोग आते हैं, तो हमारे लिए ये सामान्य गेस्ट थी. उन लोगों ने डिनर किया, वॉशरूम इस्तेमाल किया और लगभग 1 घंटे तक रुके थे. लेकिन बाद में जब मीडिया में देखा तब हमें पता लगा. सोशल मीडिया में फोटोज और वीडियोज के बाद पता लगा कि ये भारत से आई अंजू हैं. पहले पता होता तो हम भी वीडियोज और फोटोज लेते.
पहली बार कोई भारत से गेस्ट आए थे, सिक्योरिटी से घिरी थी अंजू
मीडिया में आने के बाद जब पता लगा कि ये अंजू हैं, तब हम भी हैरान थे. हमारे पास कई देशों से गेस्ट आते हैं, भारत से पहली बार कोई आया था. हमने उनके ऑर्डर के 45 मिनट बाद खाना सर्व किया था. मैनेजर ने बताया कि इस दौरान अंजू और नसरुल्लाह ने चिकन की कई वैराइटीज ऑर्डर की थी. उन लोगों ने चिकन हांडी, चिकन मखनी और सींख कबाब ऑर्डर किया था.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 27 , 2023, 10:21 AM