Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर

Sun, Jul 23 , 2023, 01:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व (navratri festival) का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर्व के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। बता दें कि हिन्दू धर्म में दो प्रमुख नवरात्रि पर्व मनाए जाते हैं। एक चैत्र मास में और दूसरा अश्विन मास में। दोनों त्योहारों (festivals) का अपना-अपना विशेष महत्व है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो जाती है। आइए जानते हैं, कब से शुरू होगा शारदीय नवरात्रि पर्व, शुभ मुहूर्त और नवरात्रि व्रत तिथि कैलेंडर?
शारदीय नवरात्रि 2023 प्रारंभ तिथि 
पंचांग में बताया गया है कि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 16 अक्टूबर को मध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन से होगा। इस दिन घटस्थापना मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
शारदीय नवरात्रि 2023 व्रत कैलेंडर 
प्रतिपदा तिथि नवरात्रि व्रत: 15 अक्टूबर 2023, मां शैलपुत्री (Mother Shailputri) की पूजा
द्वितीया तिथि नवरात्रि व्रत: 16 अक्टूबर 2023, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
तृतीया तिथि नवरात्रि व्रत: 17 अक्टूबर 2023, मां चंद्रघंटा की पूजा
चतुर्थी तिथि नवरात्रि व्रत: 18 अक्टूबर 2023, मां कूष्मांडा की पूजा
पंचमी तिथि नवरात्रि व्रत: 19 अक्टूबर 2023, मां स्कंदमाता की पूजा
षष्ठी तिथि नवरात्रि व्रत: 20 अक्टूबर 2023, मां कात्यायनी की पूजा
सप्तमी तिथि नवरात्रि व्रत: 21 अक्टूबर 2023, मां कालरात्रि की पूजा
अष्टमी तिथि नवरात्रि व्रत: 22 अक्टूबर 2023, मां सिद्धिदात्री की पूजा
नवमी तिथि नवरात्रि व्रत: 23 अक्टूबर 2023, मां महागौरी की पूजा
दशमी तिथि नवरात्रि व्रत पारण: 24 अक्टूबर 2023, विजयदशमी (दशहरा)
शारदीय नवरात्रि का महत्व
शास्त्रों में वर्णित है कि शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष उपासना करने से और अखंड ज्योति प्रज्वलित करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही साधक को सुख-समृद्धि, धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups