जानें खंभों से कहां गायब हो गई सोडियम लैंप? मच्छर और कीट-पतंगों का करती थी खात्मा 

Mon, Jul 17 , 2023, 02:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली. जब आप छोटे बच्चे रहे होंगे, तो आपने स्ट्रीट लाइट (street lights) के तौर पर सोडियम लैंप (sodium lamps) देखी होगी. इन सोडियम लैंप के नीचे कई बार आपने मरे हुए मच्छरों (dead mosquitoes) का ढेर भी देखा होगा. इस सबके बावजूद आपने कभी सोच है कि अचानक स्ट्रीट लाइट में सोडियम लैंप को हटाकर इसकी जगह एलईडी लाइट (replaced by LED light) क्यों लगा दी गई.
अगर आपने कभी इसके बारे में नहीं सोचा है, तो परेशान मत होइए. यहां हम आपको सोडियम लैंप की खूबियां और इसके रिप्लेस होने की मुख्य वजह बताएंगे, जिसके बाद आपको खुद ब खुद समझ आ जाएगा कि सोडियम लैंप स्ट्रीट से क्यों गायब (isappeared from the street) हुई हैं.
कैसे काम करती है सोडियम लैंप?
Sodium vappour lamp एक प्रकार का डिस्चार्ज लैंप होती है, जो sodium और inert gases जैसे कि निऑन, आर्गन आदि गैस का उपयोग करके ऑरेंज कलर का प्रकाश उत्पन्न करती है. इस लैंप में दो प्रकार की ट्यूब  होती है, जिसे इनर ट्यूब और आउटर ट्यूब कहते हैं.
इनर ट्यूब को एक विशेष प्रकार के कांच (बोरो-सिलिकेट) से बनाया जाता है ताकि प्रकाश उत्पन्न होने से उत्पन्न होने वाली ऊष्मा को यह ग्लास सहन कर सके. इस ग्लास ट्यूब के अंदर दो Electrode फिक्स रहते हैं. इनर ट्यूब सामान्यतः U आकार का बना रहता है. ऐसा इसलिए होता है कि जब electrodes के मध्य आर्क उत्पन्न हो तो उस आर्क की लंबाई को बढ़ाया जा सके. आर्क की लंबाई बढ़ जाने से इस लैंप से उत्पन्न होने वाला प्रकाश की मात्रा बढ़ जाती है.
सोडियम लैंप की खासियत
सोडियम लैंप शुरुआत में धीमी जलती है, लेकिन जब इसे जले हुए 15 से 20 मिनट हो जाते हैं, तो ये बहुत बड़े एरिया को प्रकाशित कर सकती है. वहीं सोडयम लैंप से निकलने वाली गर्मी के संपर्क में आने से मच्छर अपने आप झुलस कर मर जाते हैं.
एलईडी लाइट ने क्यों किया रिप्लेस
सोडियम लैंप काफी महंगी होती है. साथ ही इसे यूज करने में ज्यादा बिजली की आवश्यकता होती है. वहीं एलईडी लाइट काफी सस्ती आती हैं और इनमें बिजली की खपत भी काफी कम होती है. ऐसे में स्ट्रीट पर सोडियम लैंप की जगह एलईडी लाइट ने जगह बना ली.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups