बस झटपट बनाकर पीएं अदरक कॉफी
How to make ginger coffee at home: बारिश के मौसम में कोल्ड और कप होना बहुत ही आम समस्या है. ऐसे में अदरक एक ऐसा हर्ब है जोकि कई औषधीय गुणों का भंडार होता है. अदरक की लोग गले खराब होने पर चाय बनाकर पीते हैं या फिर खाने में शामिल करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने अदरक की कॉफी बनाकर पी है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अदरक कॉफी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अदरक कॉफी मिचली, सर्दी, बुखार और गले में खराश जैसी समस्या में भी राहत प्रदान करता है. इसके सेवन से आपको खांसी-जुखाम जैसी समस्या में बिना कफ सीरप और दवाई के ही तुरंत आराम मिल जाता है. अदरक कॉफी को बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं (How to make ginger coffee at home) अदरक कॉफी कैसे बनाएं.....
अदरक कॉफी बनाने के लिए सामग्री-
2 छोटे टुकड़े अदरक या 1/2 छोटा चम्मच सूखी अदरक पाउडर
1/4 चम्मच काली मिर्च
4-5 तुलसी के पत्ते
1 चम्मच कॉफी पाउडर
पानी
गुड़ 2 कप
स्वीटनर 2 चम्मच
दूध (वैकल्पिक)
3-4 साबुत इलायची
1 स्टिक दालचीनी
अदरक कॉफी कैसे बनाएं? (How to make ginger coffee at home)
अदरक कॉफी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें.
फिर आप इसमें सारी चीजों को एक साथ डालें.
इसके बाद आप इनको मिलाकर करीब 5 मिनट तक मीडियम आंच में उबालें.
फिर जब कॉफी अच्छी तरह से उबल जाए तो आप गैस को बंद कर दें.
इसके बाद आप कॉफी को कुछ देर ऐसे ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
अब आपकी अदरक वाली कॉफी बनकर तैयार हो चुकी है.
फिर आप इसको छानें और गर्मागर्म घूंट भरकर पीएं.
इससे आपको सर्दी खांसी से आसानी से छुटकारा मिल जाता है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 11 , 2023, 10:24 AM