Shahid Kareena MMS: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के अफेयर के चर्चे एक समय इंडस्ट्री में खूब हुआ करते थे. कहते हैं फिल्म ‘जब वी मेट(Jab We Met)’ आते तक दोनों का ब्रेकअप हो गया था. बहरहाल, आज हम आपको शाहिद कपूर और करीना से जुड़े एक ऐसे वाकये के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. यह पूरा मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है जो साल 2004 में वायरल हुआ था. लीक हुए इस वीडियो में शाहिद कपूर और करीना कपूर लिपलॉक करते दिखे थे. कहते हैं शुरू-शुरू में तो शाहिद ने ये कह दिया था कि तस्वीर में वो नहीं हैं लेकिन सालों बाद दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस इंसिडेंट पर खुलकर बात की थी.
घटना से बुरी तरह टूट गए थे शाहिद
शाहिद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मैं उस वक्त पूरी तरह से टूट गया था, मैं 24 साल का था और मुझे लगा जैसे मेरी कोई प्राइवेसी है ही नहीं और मैं इसे प्रोटेक्ट करने के लिए कुछ नहीं कर पाया. सबकुछ बहुत अजीब था मैने सोचा ये क्या हो गया’. शाहिद आगे कहते हैं कि, ‘उस एज में ये सब फेस करना बेहद डिस्टर्बिंग था, खास कर तब, जब आप खुद अपनी फीलिंग्स को समझ ही रहे होते हैं, ऊपर से आप इस सोच में होते हैं कि जिस लड़की को आप डेट कर रहे हैं उसके साथ कैसे रहना है और फिर हम एक्टर्स भी हैं, तो इतना सबकुछ चल रहा था और इसी बीच ऐसा हो जाता है’.
प्रियंका से भी अफेयर के चर्चे थे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद का एक समय प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ भी कथित तौर पर अफेयर था. बहरहाल, शाहिद की मीरा राजपूत (Mira Rajput) से 2015 में शादी हुई थी. बात यदि वर्कफ्रंट की करें तो शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में नजर आए थे. वहीं, इससे पहले शाहिद कपूर वेबसीरीज ‘फर्जी’ (Farji) में दिखे थे जिसमें एक्टर के काम की खूब तारीफ हुई थी.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 11 , 2023, 10:11 AM