मंदसौर. जहां एक तरफ पूरे प्रदेश में सब्जियों के दाम (prices of vegetables) आसमान छू रहे हैं, दूसरी ओर दालें भी भाव खाती नजर आ रही हैं, इतना ही नहीं अब तो सौंफ और जीरे (fennel and cumin) का तड़का भी महंगा हो गया है. पहले से ही महंगाई की मार झेल (brunt of inflation) रही जनता को सब्जियों के साथ दालों और सौंफ जीरे की बढ़ती कीमत ने मुसीबत में डाल दिया है. मंदसौर में सब्जी के बढ़ते दामों से आपको रूबरू करवाएं तो हरी मिर्च 150, टमाटर 110, धनिया 150, और अदरक 200 रुपए किलो मिल रहा है. वहीं दालें भी अब तेवर दिखाने लगीं है, तुवर दाल 120 से बढ़कर 150 रुपए तक पहुंच गई है तो वहीं मूंग और उड़द में भी 20 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है.
जीरा 700 रुपए किलो पहुंचा
सब्जियों का तड़का यानी जीरा 300 रुपए से बढ़कर 700 रुपए किलो तक पहुंच गया है तो मिठास पैदा करने वाली सौंफ 200 से बढ़कर 400 रुपए किलो तक बिक रही है, जिसका सीधा – सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ रहा है. रसोई का सामान खरीदने मार्केट जा रहे लगों के चेहरे पर शिकन नजर आ रही है. लोगों का कहना है कि गरीब लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल है, ऐसे में सरकार को खाने पीने की चीजें सस्ती करनी चाहिए.
व्यापारियों की मानें तो पैदावार ना होने से इन सब चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है और इसकी वजह से फिलहाल महगांई से राहत मिलना आसान नहीं दिख रहा है. बारिश भी महंगाई का एक कारण हो सकती है. ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 07 , 2023, 03:31 AM