Aaj Ka Rashifal (6 July 07/2023):आपकी राशि के अनुसार आपका आज का दिन कैसा होगा ? पढ़िए आज का राशिफल 

Thu, Jul 06 , 2023, 10:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Aaj Ka Rashifal. ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष 
पॉजिटिव- समस्याओं का दौर चल रहा है, लेकिन आप सूझबूझ से हालात सुलझा लेंगे और आपके कामों से लोग प्रभावित होंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप होगा। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करते समय दूसरों की बातों में आने की बजाय उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
वृष 
पॉजिटिव- आज काफी व्यस्तता रहेगी और शाम तक आपके सभी गतिविधियां व्यवस्थित भी हो जाएंगी। जिसकी वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का व तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा।
नेगेटिव- आज एक खास बात ध्यान रखें, कि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में ज्यादा समय ना लगाएं तथा त्वरित निर्णय लें। कुछ अनावश्यक खर्चे भी आ सकते हैं। अपना बजट संतुलित ना रखा, तो उधार लेने की भी स्थिति बन सकती है।
मिथुन
पॉजिटिव- दिन शानदार व्यतीत होगा। कोई ऐसा कार्य बन सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर बहुत अधिक मेहनत करेंगे।
नेगेटिव- पुरानी बीती हुई बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें क्योंकि इस वजह से मन कुछ विचलित रह सकता है। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। हालांकि कहीं उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिलने से समस्या हल भी हो जाएगी।
कर्क 
पॉजिटिव- आज कुछ प्रतिकूलता रह सकती है लेकिन समाधान भी मिलते जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होने से आपको मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपकी कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- बाहरी लोगों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही उनसे व्यवहार करें, क्योंकि उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। बच्चों की तरफ से सकारात्मक परिणाम ना मिलने की वजह से मन में मायूसी रहेगी।
सिंह
पॉजिटिव- दिन बहुत सुखद रहेगा। इस वक्त कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो देर न करें फायदा ही होने वाला है। अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। तथा कई प्रकार की सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्तता भी रहेगी।
नेगेटिव- पुराने गिले-शिकवे बढ़ाने की बजाय दूर करना संबंधों में सुधार लाएगा। अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करें। कहीं पैसा उधार देना आपके लिए समस्या खड़ी करेगा।
कन्या
पॉजिटिव- आज दिन आपको बिजी रखेगा। कुछ खास लोगों की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको खुशी ही मिलेगी। पुराने समय से चली आ रही परिवार संबंधी टेंशन भी कम होगी। मित्रों तथा संबंधियों के बीच मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई भी डील करने से पहले भली-भांति विचार कर ले। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। इसलिए दूसरों की मदद के साथ-साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
तुला 
पॉजिटिव- आज कामकाज का दबाव बना रहेगा लेकिन शाम तक इसके बेहतर परिणाम मिलने से थकान दूर हो जाएगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। असरदार लोगों से मेरी मुलाकात होगी और उनकी सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। परिवार की व्यवस्था को लेकर भी आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। व्यर्थ की बातों में उलझने की बजाए घर की गतिविधियों में तथा बच्चों के साथ ही व्यस्तता बनाए रखें। व्यर्थ के खर्चों को भी कम करें। फाइनेंस संबंधी कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
वृश्चिक 
पॉजिटिव- आज सावधानी बरतने का समय है, इससे आप अपनी दिनचर्या को बहुत अधिक खुशनुमा बना लेंगे। खास लोगों के साथ समय व्यतीत करने का भी मौका मिलेगा। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं। परंतु आपके अपने कार्यों में व्यवधान आने से नुकसान हो सकता है।
धनु
पॉजिटिव- अपने जनसंपर्क बढ़ाएं, बातचीत के माध्यम से कुछ अच्छे निर्णय मिल सकते हैं। जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसके हल होने की बेहतर संभावना है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी, इसका नकारात्मक प्रभाव आप भी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी खास चीजों की संभाल खुद ही करें, दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक भी सकते हैं।
मकर
पॉजिटिव- बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में संतुष्टि रहेगी और इससे आप अन्य गतिविधियों पर भी अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। ग्रह स्थिति काफी संतोष कारी है। आपका विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा परिवार से संबंधित लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- अपने कामों की प्रायोरिटी तय करने की जरूरत है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें। साथ ही दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति सचेत रहें।

कुंभ
पॉजिटिव- दिन सामान्य व्यतीत होगा। आपसी बातचीत से कुछ नए विचार दिमाग में आ सकते हैं और कोई बड़ी दुविधा हल हो जाने से मानसिक सुकून रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उत्तम संभावना है।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधों के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें, कोई मुसीबत अचानक की खड़ी हो सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते समय अपनी जेब का भी ध्यान रखें, अत्यधिक खर्चा हो सकता है।
मीन 
पॉजिटिव- रूका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के प्रति विशेष रूप से सजग रहेंगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- अपने किसी भी कार्य को आगे के लिए ना टालें, इस वजह से नुकसान हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज संभाल कर रखें। युवा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय वरिष्ठ लोगों से सलाह मशवरा अवश्य करें, उनका मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups