Fashion Tips: सुहागन महिलाओं (married women) के लिए सावन बहुत ही स्पेशल होता है। क्योंकि इस महीनें में कई तीज-त्योहार एक साथ आते हैं। वैसे तो इस पूरे महीने महिलाओं के लिए हरा रंग बहुत महत्व रखता है। लेकिन हरियाली तीज (Hariyali Teej) बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। हरियाली तीज पर हरा रंग पहनना का रिवाज है। यूं तो इस दिन महिलाएं कई तरह के खूबसूरत पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इस त्योहार पर हरे रंग को पहनने की विशेष मान्यता है। तो ऐसे में बॉलीवुड डिवाज के ग्रीन कलर लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड बालाओं के ग्रीन कलर एथनिक लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

कंगना रनौत का ग्रीन साड़ी लुक: अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जो अपने लुक को एक एलीगेंस के साथ कैरी करना पसंद करती हैं तो आप कंगना रनौत के इस लुक से आइडिया लें। प्लेन ग्रीन साड़ी में गोल्डन गोटा पट्टी बार्डर उन्हें एक स्टाइलिश टच दे रहा है।

मलाइका अरोड़ा का ग्रीन साड़ी लुक: इस लुक में मलाइका ने सिल्वर व ग्रीन कलर की सीक्वेंस लुक साड़ी को कैरी किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन ग्रीन ब्लाउज को पेयर किया है। इवनिंग लुक को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्मोकी आई लुक कैरी किया है। हालांकि, आप चाहें तो आइज की जगह लिप्स को भी हाईलाइट कर सकती हैं।

माधुरी दीक्षित का ग्रीन कलर लुक: अगर आप साड़ी से अलग खुद को स्टाइल करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में माधुरी दीक्षित के इस ग्रीन कलर लुक से आइडिया लें। इस लुक में माधुरी दीक्षित ने ग्रीन कलर अनारकली सूट कैरी किया है। इस अनारकली सूट में सिल्वर एंब्रायडिड वर्क उनके लुक को खास बना रहा है।

विद्या बालन का ग्रीन कलर लुक: अगर तीज पर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो विद्या बालन की तरह व्हाइट और ग्रीन कलर में स्ट्राइप्ड लुक चुन सकती हैं। इस लुक में विद्या ने स्ट्राइप्ड साड़ी के साथ मैचिंग हाईनेक ब्लाउज पेयर किया है।

जान्हवी कपूर का ग्रीन कलर लुक: फ्लोरल प्रिंट एक ऐसा प्रिंट है, जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होता। आप इसे केजुअल्स से लेकर खास अवसर पर पहन सकती हैं। इस लुक में जान्हवी ने लाइट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

शनाया कपूर का ग्रीन कलर लुक: अगर आप तीज के अवसर पर प्लेन ग्रीन साड़ी में भी अपना एक स्टेटमेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो शनाया कपूर के इस लुक को रिक्रिएट करें। शनाया ने इस लुक में प्लेन ग्रीन साड़ी पहनी हैं, जिसके बॉर्डर पर थिन लेस वर्क है।

श्रद्धा कपूर का ग्रीन कलर लुक: तीज के मौके पर एथनिक वियर के साथ अगर आप एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से आइडिया लें। श्रद्धा ने इस लुक में स्लीवलेस क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट को पेयर किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 05 , 2023, 03:26 AM