Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे गुट का BMC पर 1 जुलाई को विराट मार्च, एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब

Tue, Jun 20 , 2023, 06:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Uddhav-Shinde TASHAN over Mumbai BMC Corruption: मुंबई महापालिका के काम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ आज (मंगलवार, 20 जून) उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने विराट मार्च निकालने का ऐलान किया. यह विराट मार्च 1 जुलाई को निकाला जाएगा. इस मार्च का नेतृत्व आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) करेंगे. इसपर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डाका डालने वालों के मुंह से चोरी होने की बात कह कर चिल्लाना शोभा नहीं देता. कल डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी के गठन की बात कही थी.
फडणवीस ने ठाकरे सरकार के दौरान बीएमसी में साढ़े बारह हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया. इसके बाद आज उद्धव ठाकरे ने भी शिंदे सरकार पर बीएमसी के पैसों का गलत इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा कि उनके रहते बीएमसी के खजाने में 92 हजार करोड़ रुपए जमा हुए थे. वे मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट और पानी संकट को ध्यान में रखते हुए समुद्र के पानी को पीने लाएक बनाने जैसे अहम कामों में इस्तेमाल में लाए जाने के लिए हैं.

मुंबई की जनता के पैसे का इस्तेमाल शिंदे सरकार कर रही जैसे-तैसे- ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे सरकार उसका कहीं भी, किसी भी तरह से इस्तेमाल कर रही है. अब तक सात सौ करोड़ रुपए के करीब फिक्स्ड डिपोजिट के निकाले जा चुके हैं. आज मुंबई का कोई माई-बाप नहीं है. मुंबईकरों के पैसों को कहीं भी इस्तेमाल में लाया जा रहा है.

ठाकरे का विराट मोर्चा मतलब उल्टा चोर कोतवाल को डांटे- सीएम शिंदे
इसके जवाब में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि कोविड काल में मुंबई महानगरपालिका के कारभार पर कैग ने सवाल उठाए हैं.उस भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी का गठन किए जाने से उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है. पिछले 15-20 सालों से उन्होंने मुंबई महापालिका के पैसों पर डाका डाला है. वे पैसे कहां गए, अब कैग यह सवाल करने वाला है. इसलिए ध्यान भटकाने के लिए विराट मोर्चा निकाला जा रहा है. कैग के सवाल पर एसआईटी का गठन हुआ है. अब दूध का दूध और पानी का पानी होगा. जिसने भी जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है, वो बख्शा नहीं जाएगा. बस इसी बात की छटपटाहट है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups