Odisha Board : ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. ओडिशा एचएससी रिजल्ट 2023 (Odisha HSC Result 2023) सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर दिया गया. 10वीं में कुल 96.4% फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. रिजल्ट चेक करने का लिंक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर दोपहर 12 बजे से एक्टिव कर दिया गया है. एचएससी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपने Board Exam 2023 रोल नंबर के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं.
परिणाम ओडिशा की शिक्षा मंत्री प्रमिला मलिक (Pramila Malik) की ओर से घोषित किए गए हैं. ओडिशा बोर्ड एचएससी में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. 10वीं में कुल 97.05 प्रतिशत लड़किया और 95.75 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं. मैट्रिक में 3,222 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है. इन स्कूलों का एक भी स्टूडेंट्स 10वीं में फेल नहीं हुआ है. इस साल कुल 253633 लड़के और 258827 लड़कियां परीक्षा में पास हुईं हैं. इनमें से 251298 नियमित छात्र और 257106 नियमित छात्राएं हैं. Odisha Board HSC Exam 2023 का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 मार्च 2023 से 17 मार्च 2023 तक किया गया था.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
इस साल कुल 4158 नियमित स्टूडेंट्स ने A1 ग्रेड, 29838 ने A2 ग्रेड, 77567 ने B1 ग्रेड, 118750 ने B2 ग्रेड प्राप्त किया है. वहीं 121611 स्टूडेंट्स को C ग्रेड, 95006 को D ग्रेड, 61474 छात्रों को E ग्रेड और 7645 स्टूडेंट्स को F ग्रेड मिला है. बीएसई ओडिशा जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा. कक्षा 10 के परिणामों में, जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं. वह पूरक परीक्षा के जरिए पास हो सकते हैं.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 18 , 2023, 01:41 AM