कर्नाटक में बीजेपी बनाएगी सरकार: फडणवीस

Thu, May 04 , 2023, 09:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० संजय राऊत पर कांग्रेसी की दलाली करने का आरोप
मुंबई।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) इस वक्त पड़ोसी राज्य कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बेलगाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग दल जैसे देशभक्त संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करना एक प्रकार से देशद्रोहियों का साथ देने जैसा है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने संजय राऊत (Sanjay Raut) पर कांग्रेसी की दलाली करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि  भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। मैं इससे पहले लोकसभा चुनाव में प्रचार करने बेलगाम आया था। विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब कर्नाटक के प्रभारी थे। वे हर जगह घूम भी चुके हैं। मैं खुद मराठी भाषियों के पीछे खड़ा हूं और हमारी पार्टी भी मजबूती से खड़ी है। अगर संजय राऊत कांग्रेस की दलाली करना बंद कर देते तो मुझे कर्नाटक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। कांग्रेस संजय राऊत के गुट की सहयोगी है। उन्होंने अपने सहयोगियों को यह नहीं बताया कि कहां प्रचार करना है और कहां नहीं, क्योंकि वे यहां कांग्रेसी की दलाली के लिए आए थे।
बेलगाम में मराठी भाषा के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। यह भाषा दशकों से दो पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद का कारण रहा है। साल 1960 के दशक में भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद से विवाद रहा है। राऊत कई बार फडणवीस को दक्षिणी राज्य के बेलागवी-कारवार (Belagavi-Karwar) इलाकों में मराठी भाषी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) का समर्थन करने की चुनौती दे चुके हैं। साथ ही भाजपा पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया।  कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे।
कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना की ओर से बेलागवी-कारवार इलाके में पहुंचे सांसद संजय राऊत ने बुधवार को भाजपा पर जमकर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में धांधली कर चुनाव जीतती है। पार्टी को कोई जनसमर्थन हासिल नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups