Eid 2023 Dress Idea:  इन बॉलीवुड हसीनाओं से लें ईद के आउटफिट्स आइडियाज, मिलेगा एकदम ऑसम लुक

Fri, Apr 21 , 2023, 02:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Eid Ul Fitr 2023 Women Dress Idea: ईद हो या फिर कोई और त्योहार, हर कोई इस दिन खास दिखने के लिए कई जतन करता है. ऐसे में अगर आप इस सोच-विचार में हैं कि इस ईद पर कौन सी ड्रेस कैरी की जाए, तो आप अपने ईद लुक (Eid look) के कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए इन बॉलीवुड हसीनाओं से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. तो आइए जानते हैं ईद पर स्पेशल दिखने के लिए कुछ ड्रेस आइडियाज के बारे में.


ईद के मौके पर आप सारा अली खान के इस खूबसूरत लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. इसमें सारा ने डार्क पिंक कलर का लहंगा चोली कैरी किया हुआ है. इसके साथ ही गले में सुंदर सा चोकर कैरी करके उन्होंने अपने लुक को और भी ज्यादा क्लासी बनाया है.


ईद के मौके पर अगर आप लाल रंग की ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो स्वरा भास्कर की तरह रेड गाउन का सेलेक्शन कर सकती हैं. इसके साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी करना भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है. ईद के मौके पर ये स्टाइल आपको काफी स्टनिंग लुक देगा.


गौहर खान की तरह गोल्डन कलर के साथ रेड शरारा भी आपके लुक में चार चांद लगा सकता है. आज कल न्यूड कलर काफी ट्रेंड में है, जो आपको ईद के दिन ट्रेंडी और खूबसूरत दिखने में मदद करेगा. इतना ही नहीं लुक को एन्हांस करने के लिए आप इसके साथ हेवी नेकलेस भी पहन सकती हैं. 


कम्फर्टेबल और सादगी भरे लुक के लिए आप दिया मिर्जा की तरह वाइन एंड गोल्डन कलर का प्लाजो सेट ट्राई कर सकती हैं. अगर आप चाहें तो इसके साथ दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं. ईद के मौके पर ये आपको बेहद खूबसूरत और सोबर लुक देगा


अगर आप ईद पर कुछ स्टनिंग ड्रेस पहनना चाहती हैं. तो इसके लिए आप जरीन खान की तरह कैरी कर सकती हैं. आप चाहें तो इसके साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी में ईयर रिंग्स पहन सकती हैं. ये आपके लुक को एन्हांस करने में मदद करेगा. 


ईद के त्योहार के मौके पर ट्रडिशनल लुक कैरी करने के लिए आप तब्बू की तरह फुल इम्ब्रॉइडरी साड़ी पहन सकती हैं. इतना ही नहीं अपने लुक में चार चाँद लगाने के लिए आप बालों में झूमर यानी छपका भी ट्राई कर सकती हैं.


अगर आप ईद पर सिंपल लुक में नजर आना चाहती हैं. तो अदा खान का ये साड़ी लुक भी आप अपने लिए सेलेक्ट कर सकती हैं. नेवी ब्लू प्लेन साड़ी के साथ अगर चाहें तो हाथ में ब्रेसलेट और गले में बहुत हल्का सा नेकलेस भी कैरी कर सकती हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups