Priyanka-Karan Video: करण जौहर को देखते ही छूट गई प्रियंका चोपड़ा की हंसी, लगा लिया गले

Sat, Apr 01 , 2023, 01:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 कंगना की हो गई किरकिरी!
'सिटाडेल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में बॉलीवुड के घिनौने सच को उजागर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे वो बॉलीवुड की पॉलिटिक्स का शिकार हुई थीं। उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। इसके बाद कंगना रनौत ने इस मामले में करण जौहर को लपेट लिया और कई ट्वीट किए थे। लेकिन जब प्रियंका और करण का नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आमना-सामना हुआ तो दोनों गर्मजोशी से मिले। ये देखने के बाद लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बोला कि अब तो कंगना की किरकिरी हो गई है।
प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर ने लगाया एक-दूसरे को गले
सोशल मीडिया पर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Center) में जब प्रियंका चोपड़ा के सामने करण जौहर आए तो दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगा लिया। करण तो प्रियंका का हाथ पकड़े रखा। दोनों ने खूब बातें कीं। हंसी-मजाक किया। दोनों के बीच किसी भी तरह की तकरार देखने को नहीं मिली।
यूजर्स ऐसे कर रहे हैं रिएक्ट
प्रियंका और करण को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'बताओ पहले इसी को बॉलीवुड से निकाला और फिर हग भी कर रहा है... क्या बात... कितनी झूठी और दिखावटी दुनिया है।' अन्य ने कॉमेंट किया, 'कंगना को पचेगी नहीं ये झप्पी।'
कंगना ने करण पर साधा था निशाना
कंगना ने करण जौहर पर साधा था निशाना कंगना रनौत ने लिखा था कि जिस महिला ने अपने दम पर सब हासिल किया, उसे भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। हर कोई जानता है कि उन्हें करण जौहर ने बैन कर दिया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups