Cleaning Tips: घर पर मात्र 5 मिनट में इन ट्रिक्स से चमकाएं सिल्वर

Mon, Mar 20 , 2023, 04:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शीशे की तरह चमक उठेंगे सारे आभूषण
Tricks to Clean Silver at Home:
चांदी के आभूषण रखे-रखे धीरे-धीरे अपनी चमक खो देते हैं और काले पड़ जाते हैं. ऐसा हवा में चांदी और सल्फर के बीच केमिकल के कारण होने वाले रिएक्शन से होता है. ऐसे में फिर आपको काली पड़ी चांदी को साफ कराने के लिए ज्वेलर के पास जाना पड़ता है जोकि हर वक्त के लिए संभव नहीं हो पाता है क्योंकि इसमें वक्त और पैसे दोनों की ही बर्बादी होती है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनको आजमाकर आप घर पर मात्र 5 मिनट में काली पड़ी चांदी को साफ करके चमका सकते हैं. इससे आपका पैसा भी बचता है, तो चलिए जानते हैं (Tricks to Clean Silver at Home) घर पर चांदी को मिनटों में कैसे चमकाएं....

डिश सोप (dish soap)
 इसके लिए आप सबसे पहले गर्म पानी में  लिक्विड डिश सोप की कुछ बूंदें डालकर मिला लें. फिर आप चांदी के सामानों को करीब 5-10 मिनट तक इस पानी में डुबो दें. इसके बाद आप इन पर जमी गंदगी को क्लीन करने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का उपयोग करें. इसके बाद आप इनको सूती कपड़ों से सुखाएं.

टूथपेस्ट (Toothpaste)
इसके लिए आप एक पुराने टूथब्रश को लेकर थोड़ा सा पेस्ट लगाएं. फिर आप इसको सिल्वर ज्वेलरी पर अच्छी तरह से रगड़ें. इसके बाद आप इनको गर्म पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. फिर आप इनको बाहर निकालकर पोंछकर सुखा लें. 

बेकिंग सोडा (Baking soda)
इसके लिए दो भाग बेकिंग सोडा में एक भाग पानी डालकर मिलाएं. फिर आप तैयार पेस्ट को गहनों पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद आप इस पेस्ट को करीब 10-15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें. फिर आप इसको धोकर एक सूती कपड़े या टॉवल से पोंछ लें. 

हेयर कंडीशनर (hair conditioner)
इसके लिए आप चांदी के गहनों पर हेयर कंडीशनर लगाएं. फिर आप इसको एक कोमल ब्रश की सहायता से हल्के हाथों से रगड़ें. इससे आपके गहनों पर जमा हुआ कालापन आसानी से साफ हो जाता है. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups