बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
भुवनेश्वर। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर इशारों-इशारों में हमला बोला है। रिजिजू ने राहुल के लंदन में दिए उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र और न्यायपालिका खतरे में है। रिजिजू ने कहा कि दुनिया को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय न्यायपालिका (Indian judiciary) और लोकतंत्र संकट में है, लेकिन यह सिर्फ कोरा झूठ है और भारत की छवि खराब करने की कोशिश है।
लोकतंत्र हमारे खून में
Indian Judiciary is independent. And Indian Judiciary can never be forced to play the roles of opposition Party. No body can even question Indian democracy because democracy runs in our blood.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 4, 2023
A short clip of my remarks at Central Govt Law Officers Conference at Bhubaneswar pic.twitter.com/fSqrUo5qu4
भुवनेश्वर में केंद्रीय सरकार के विधि अधिकारियों के सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है। और भारतीय न्यायपालिका को कभी भी विपक्षी दल की भूमिका निभाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। कोई भी भारतीय लोकतंत्र पर सवाल भी नहीं उठा सकता क्योंकि लोकतंत्र हमारे खून में दौड़ता है।
टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को मिलेगा जवाब
रिजिजू ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल पर हमला करते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को बेहतर ढंग से समझना चाहिए कि भारत किसके नेतृत्व में महान कायाकल्प की यात्रा पर निकल पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। मंत्री ने कहा कि इन गिरोहों को भारत विरोधी विदेशी संस्थाओं का सक्रिय समर्थन मिलता है। व्यवस्थित रूप से वे भारतीय लोकतंत्र, भारतीय सरकार, न्यायपालिका और रक्षा, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियों जैसे सभी महत्वपूर्ण अंगों की विश्वसनीयता पर हमला करते हैं।
न्यायपालिका विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सकती
पूर्वी राज्यों में केंद्र के वकीलों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए रिजिजू ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्यायपालिका पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ये कहना कि न्यायपालिका संकट में है, यह एक प्रकार से देश की छवि खराब करने का प्रयास है। रिजिजू ने कहा कि न्यायपालिका को सार्वजनिक आलोचना से बहुत दूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये समस्या उसी समूह के साथ है, जो न्यायपालिका को विपक्षी दल की भूमिका में देखना चाहता है और वो कभी नहीं होगा।
राहुल ने दिया था यह बयान
राहुल गांधी ने दो दिन पहले लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि स्वतंत्र एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके साथ कई बड़े विपक्षी नेताओं के फोन की पेगासस के जरिए जासूसी की गई थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 05 , 2023, 11:55 AM