मुंबई, 20 जनवरी (वार्ता) मंत्रालय में प्रवेश पत्र जारी करने वाले संविदा कर्मियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सांसद सुप्रिया सूले (Supriya Sule) ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान किया है, जो बेहद गंभीर मामला है। इन कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।” इसके अलावा, मंत्रालय में प्रवेश के लिए आवश्यक पास बंद होने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या कम है और एक मंत्री छह से सात मंत्रालय संभाल रहे हैं जबकि पांच से छह जिलों में एक संरक्षक मंत्री है। इसके अलावा सुले ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि मंत्रालय में मंत्री भी कम ही उपलब्ध होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से अनुरोध किया है कि इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें और इन श्रमिकों को न्याय दिलाएं।
मंत्रालयातील प्रवेशाचे पास देणाऱ्या कंत्राटी कामगारांना गेली सहा महिन्यांपासून पगारच मिळाला नाही. त्यामुळे या कर्मचाऱ्यांनी संप पुकारला आहे. ही अतिशय गंभीर बाब असून या कर्मचाऱ्यांना त्यांची देणी तातडीने देणे गरजेचे आहे. https://t.co/y7jDXlT7Rn
— Supriya Sule (@supriya_sule) January 20, 2023
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 20, 2023, 04:46