प्रधानमंत्री की माँ के निधन पर मुर्मू, शाह, बिरला सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया

Fri, Dec 30 , 2022, 10:16 AM

Source : Uni India

अहमदाबाद, 30 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री की माँ हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्रीमती मुर्मू ने ट्वीटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘मातृदेवोभ’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने '#मातृदेवोभव' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 30, 2022


श्री शाह ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।”

प्रधानमंत्री @narendramodi जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2022


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “हीरा बा (Heera Ba) ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा। पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं। ॐ शांति”

हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा। पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी व उनके परिवार के साथ खड़ा है। करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं। ॐ शांति

— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2022


शोकाकुल प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज सुबह ट्विटर पर मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।”
उन्होंने लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।”

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi

— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022


अहमदाबाद में यू एन मेहता अस्पताल के निदेशक ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि श्रीमती हीराबेन मोदी का निधन सुबह 0330 बजे पर हुआ था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बिरला ने शोक संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी की माताजी आदरणीय हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं । मां ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है।
हीरा बा का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री जी व परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।”
केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है।
ये भी पढ़े : Heeraben Modi Passed Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बा का निधन
श्रीमती ईरानी ने अपने शोक संदेश में कहा, “ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ”
केंद्रीय गृह मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री रिजिजू ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “एक प्यारी माँ जिसने देश को बेशकीमती हीरा दिया। एक शानदार सदी जीने के बाद उन्हें श्रीचरणों में स्थान मिले।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले।”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है, “मां हीराबेन मोदी ने देश को सच्चा सपूत दिया , उनके जाने से पूरा देश दुखी है ..प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें पुण्य आत्मा को नमन।”
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी मां के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी प्यारी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर की रचना में मां और उसके बच्चे का संबंध सब से अमूल्य और अद्भुत निधि है। दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो ।ओम शांति
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री की माता श्रीमती हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मां का जाना एक अपूरणीय क्षति होती है मेरा मन और मेरी दुआएं दुख की इस घड़ी में मोदी जी और उनके परिवार के साथ है।
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहां है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के निधन के समाचार से “मैं बहुत उदास हूं। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो। माननीय प्रधानमंत्री और श्रीमती हीराबेन मोदीजी की संतानों को मेरी सहानुभूति और सांत्वना।”
अहमदाबाद में यू एन मेहता अस्पताल के निदेशक ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि श्रीमती हीराबेन मोदी का निधन सुबह 03.30 पर हुआ था। उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीरा बा का आज तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups