शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत

Mon, Dec 19 , 2022, 06:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० विपक्षी सदस्यों की जोरदार नारेबाजी
नागपुर।
सोमवार 19 दिसंबर से शुरू हुए महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र (winter session) की हंगामेदार शुरुआत हुई। सत्र की कार्रवाई शुरू होने के पहले विपक्ष ने विधान भवन की सीढ़ियों पर शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विपक्षी सदस्य कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार हाय...हाय के नारे लगा रहे थे। इसके अलावा खोके सरकार.....खोटे सरकार, 50 खोके एकदम ओके के नारे भी लगाए गए। महाविकास आघाड़ी के विधायक विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) और विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (Ambadas Danve) के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे थे। वे नारे लगाते हुए सभागृह में दाखिल हुए।
विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही वंदेमातरम से शुरू हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), विरोधी दल के नेता अजित पवार सहित विधानसभा के सदस्य उपस्थित थे। वहीं विधान परिषद में उपसभापति डॉ. नीलम गोरे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विरोधी दल के नेता अंबादास दानवे, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल, ग्रामविकास मंत्री गिरीश महाजन सहित अन्य विधान परिषद सदस्य उपस्थित थे।
नई सदस्य ऋतुजा लटके का परिचय
मुंबई उपनगर जिले की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट से चुनी गई शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट की नवनिर्वाचित सदस्य ऋतुजा लटके (rutuja latke) का परिचय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा को दिया। अभी हाल ही में विधानसभा उपचुनाव में वे अंधेरी पूर्व सीट से चुनी गई थीं।
तालिका अध्यक्ष की सूची से ठाकरे गुट बेदखल
शीतकालीन सत्र की शुरुआती दिन तालिका अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) की तरफ से घोषित पालिका अध्यक्षों की सूची में ठाकरे गुट के किसी भी सदस्य का नाम नहीं है। तालिका अध्यक्ष के रूप में शिंदे गुट के संजय शिरसाट, भाजपा के समीर कुणावार, राकांपा के सुनील भुसारा और कांग्रेस के सुभाष धोटे के नाम घोषित किए गए। वहीं विधान परिषद में तालिका सभापति के रूप में निरंजन डावखरे, नरेंद्र दराडे, अनिकेत तटकरे, अभिजीत वंजारी के नामों की घोषणा की गई।
दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि
विधानसभा और विधानपरिषद में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देकर दोनों सदनों का कामकाज दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानसभा में माणिकराव गावित, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री किसनराव देशमुख, तुकाराम गडाख, विनायक निम्हण, दिगंबर भेगडे, सोपानराव फुगे, श्रीनिवास उर्फ बापू साहेब बालाजीराव देशमुख, विठ्ठलराव सोनाजी पाटिल तथा एनी शेखर को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं विधानपरिषद में सुरेश विठ्ठलराव पाटिल, प्रभाकर अनंत संत, शांताराम पुंजाजी के निधन पर उपसभापति डॉ. नीलम गोरे ने शोक प्रस्ताव पेश किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups