मुंबई, 01 दिसंबर। मुंबई की सड़क पर एक युवक द्वारा एक कोरियन महिला यूट्यूबर (korean female youtuber) से छेड़छाड़ (Molestation) करने का वीडियो कल बुधवार को वायरल हो गया। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो युवकों मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खार पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी।
महाराष्ट्र : लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक कोरियाई महिला YouTuber से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/ORshKPuxdK
— Bishwajeet Kumar (@bishwamaurya) December 1, 2022
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला के काफी करीब आया और उसने महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।
पीड़ित महिला ने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक युवक ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। और कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे बहुत फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 01 , 2022, 03:20 AM