नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान (covid vaccination campaign) के अंतर्गत 218.84 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 18 करोड़ 84 लाख 20 हजार 182 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2529 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों (corona patients) की संख्या 32 हजार 282 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.07 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर (daily infection rate) 2.07 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3553 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 48 हजार 436 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख 22 हज़ार 57 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 62 लाख 68 हजार 264 कोविड परीक्षण किए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 06 , 2022, 11:47 AM