पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

Tue, Jul 12 , 2022, 10:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता, 12 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Capital Kolkata) समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया है कि राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा अन्य समुद्र तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश (Heavy rain) की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक 13,14 और 15 जुलाई के बीच कम से कम 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ऐसे में समुद्र में जाने वालों को खतरा हो सकता है। इसके अलावा पिछले तीन घंटे में राजधानी कोलकाता में 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सुबह से लगातार बारिश भी हो रही है। कोलकाता के अलावा दक्षिण बंगाल के अन्य इलाकों में भी लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति है। उत्तर बंगाल से अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार भारी बारिश हो रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups