सीचेवाल और साहनी ने पंजाब से राज्यसभा के लिए किया नामांकन

Tue, May 31 , 2022, 12:26 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चंडीगढ़, 31 मई (हि.स.)। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तरफ से संत बलवीर सिंह सीचेवाल (Sant Balveer Singh Seechewal) और बिक्रमजीत साहनी (Bikramjit Sawhney) ने मंगलवार को विधानसभा सचिवालय पहुंचकर राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल (filing nomination) कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद नहीं रहे।
पंजाब से कांग्रेस की अंबिका सोनी तथा अकाली दल के बलविंदर सिंह भूंदड़ के चार जुलाई को सेवानिवृत्त होने के कारण यह सीटें खाली हो रही हैं। 28 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पर्यावरणविद् एवं पदमश्री बलवीर सिंह सीचेवाल तथा पदमश्री बिक्रमजीत सिंह साहनी (Padmashree Bikramjit Singh Sahni) को पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था।
मंगलवार को राज्यसभा के नामांकन का अंतिम दिन है। बिक्रमजीत सिंह साहनी अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ विधानसभा पहुंचे। यहां वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पहले से मौजूद थे। इस बीच पदमश्री संत बलवीर सिंह सीचेवाल भी विधानसभा पहुंचे। दोनों ने पंजाब विधानसभा के सचिव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों के मुकाबले में अभी तक किसी ने नामांकन नहीं किया है। शाम तीन बजे के बाद दोनों के राज्यसभा में पहुंचने पर मोहर लग जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Kamini Kaushal Dies : महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन! आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में आखिरी बार दिखाई दी
Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की बड़ी बढ़त! कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर की टिप्पणी, ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना
Bihar Election Results 2025: एनडीए की सुनामी: बिहार में ऐतिहासिक जीत की दहलीज़ पर NDA! महाअघाड़ी नाकाम, बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब; पढ़ें LIVE अपडेट
Bihar Assembly Election: राजग ने 189 और महागठबंधन ने 50 पर बनाई बढ़त! जदयू 75, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20, हम के 4 और रालोमो के 3 उम्मीदवार
कीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में 11 लोग घायल! अंता उपचुनाव की मतगणना के 12वें दौर में भी भाया आगे, इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत; जानिए देश- विदेश की और भी खबरें 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups