रनवे 34’ में पायलट की भूमिका में नजर आयेंगी रकुल प्रीत सिंह

Sat, Apr 23 , 2022, 05:08 AM

Source : Uni India

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Bollywood actress Rakul Preet Singh) अपनी आने वाली फिल्म रनवे 34 (The movie Runway 34) में पायलट की भूमिका में नजर आयेंगी।
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रनवे 34' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह पायलट की भूमिका निभाती नजर आयेंगी।
रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि जब आप यूनिफॉर्म पहनते हैं तो एक निश्चित गरिमा की भावना होती है, जो अपने आप अंदर आ जाती है। रनवे 34 सबसे अच्छी पटकथाओं में से एक है जिसे मैंने लंबे समय बाद सुना है और मैं इसके लिए तुरंत हां कर दी थी। एक पायलट की भूमिका निभाने का मेरा अनुभव अद्भुत था। हमें लगभग 2-3 दिनों के लिए प्रशिक्षण दिया गया था, जहां सेट पर एक कप्तान था जिसने हमें बताया कि पूरा पैनल कैसे काम करता है क्योंकि हमने एक वास्तविक सिम्युलेटर में शूटिंग की थी, पूरी शूटिंग के दौरान भी, कप्तान सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए था कि हम सही बटन का उपयोग करें, और विमान को उड़ाते समय सही शब्दावली का उपयोग करें, जिससे यह प्रामाणिक दिखे।
गौरतलब है कि फिल्म 'रनवे 34' में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर ऑफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups