भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) का आज यहां स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत कर उनकी अगवानी की।
शाह लगभग साढ़े दस बजे दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचे और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी स्टेट हैंगर पर अगवानी की गयी। चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शाह की अगवानी की। इसके उपरांत शाह अन्य नेताओं से मिले और यहां कान्हासैया स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) के लिए रवाना हो गए, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे।
शाह दिन में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) की ओर से आयोजित दोपहर भोज में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाह यहां विशाल जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यहां शाह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगे। शाह इसके उपरांत प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे इस बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय के समीप उनका रोड शो होगा। इसके लिए सुरक्षा के सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंत्रियों और पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद देर शाम वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 22 , 2022, 12:09 PM